क्रिकेट

Siraj Birthday: मोहम्मद सिराज का फर्श से अर्श पर पहुंचने का सफर, 200 रुपये की सैलरी पर पलटते थे रूमाली रोटियां

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 13, 2024, 04:49 PM IST

मोहम्मद सिराज आज अपना 30वां जन्म दिन मना रहे है। आइए जानते हैं एक ऑटो चालक के बेटे ने कैसे पूरा किया दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बनने का सफर?

Image

मोहम्मद सिराज(साभार BCCI)

हैदराबाद: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिराज का क्रिकेट के अर्श पर पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। एक ऑटो ड्राइवर का बेटा दुनिया का नंबर एक गेंदबाज बना लेकिन उसके पीछे उनकी खुद की और परिवार की मेहनत कम नहीं थी। सिराज ने अंतरराष्ट्रीय अपनी छाप उस वक्त छोड़ी जब टीम में बुमराह और शमी नहीं थे। वो टीम की रीढ़ थे और लगातार विकेट लेकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे थे। वर्ल्ड कप 2023 से पहले सिराज ने अपनी गेंदबाजी का कहर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में बरपाया और 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और अकेले दम टीम इंडिया को खिताब जिता दिया।

रोटिंयां सेंकने का करते थे काम, मिलते थे 150 से 200 रुपये

सिराज के जन्मदिन और उनके संघर्ष से जुड़ा एक वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और क्रिकेट की यात्रा के बारे में बताया है। सिराज ने बताया कि उनके पिता अकेले कमाने वाले थे। ऐसे में वो भी कैटरिंग करके 150 से 200 रुपये रोजाना कमाकर पिता का सहयोग करते थे। सिराज ने बताया कि वो 150 रुपये घर पर देते थे वह रूमाली रोटी पलटने का काम करते थे। सिराज का बचपन गरीबी में गुजरा उनके पिता के पास एक ऑटो था और एक प्लेटीना बाइक जिसे धक्का देकर चालू करना पड़ता था। सिराज ने बताया कि रोटियां पलटने के काम में उनके हाथ भी जल जाते थे।

सिराज का इंटरनेशनल करियर

मोहम्मद सिराज भारत के लिए करियर में 27 टेस्ट, 41 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 74 विकेट, वनडे में 65 विकेट और टी20 में 12 विकेट दर्ज हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article