क्रिकेट

46 साल में पहली बार... बाबर आजम की एक गलती से इतिहास बने मोहम्मद अब्बास, पाकिस्तानी कप्तान ने करा ली अपनी थू-थू

लंबे समय बाद कप्तान के पद पर वापस लौटे पाकिस्तान के बाबर आजम ने अपने एक फैसले से अपनी थू-थू करा ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर ने एक हैरान कर देने वाला फैसला किया। जिसके चलते इसकी आलोचना होने लगी। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में से उस खिलाड़ी को बाहर कर दिया जिसने पहले टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए थे।

Image

बाबर आजम के फैसले से अब्बास के नाम अनोखा रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने ऐतिहासिक मैच में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'आ बैल मुझे मार' वाली हरकत कर दी। बाबर ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए पहले टेस्ट मैच के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाबर कर दिया। इस फैसले के चलते अब्बास के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

पहले टेस्ट मैच में मात खाने के बाद बाबर आजम ने दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए। पाकिस्तान के लिए उबैद शाह और अवैस जफर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। वहीं, अब्दुल्ला शफीक और साजिद खान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। आमेर जमाल, खुर्रम शाहजाद, शान और मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब्बास को बाहर करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, 'परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि टीम को एक अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत थी।'

46 साल में पहली बार

बाबर आजम के इस फैसले के चलते अब्बास का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वह 46 साल बाद पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने किसी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट का हॉल पूरा किया हो और अगले मैच यानी दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। इससे पहले साल 1979-80 में भारत दौरे पर आई पाकिस्तान टीम ने बॉलर एहतेशामुद्दीन के साथ किया था।

एहतेशामुद्दीन ने तब भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में पांच विकेट का हॉल लिया और चेन्नई टेस्ट मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया और उनकी जगह इमरान खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहम्मद अब्बास ने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में पांच विकेट सहित कुल 8 विकेट झटके थे।

इमरान और मिस्बाह के क्बल में बाबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी उतरे बाबर आजम ने अपना नाम इमरान खान और मिस्बाह उल हक के क्लब में शामिल करवा लिया। वह पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 150 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बने। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच बाबर का बतौर कप्तान 150वां मुकाबला है।

सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच-

187 - इमरान खान

151 - मिस्बाह उल हक

150 - बाबर आजम*

134-वसीम अकरम

119 - इंजमाम-उल-हक

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article