क्रिकेट

बांग्लादेश दौरे के लिए मिन्नू मणि का चयन, बनीं केरल की पहली महिला खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 3, 2023, 08:33 PM IST

बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है और वो नाम है केरल की मिन्नू मणि का जिनको पहली बार टीम में मौका मिला है। आदिवासी समुदाय से आने वाली मिन्नू केरल की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

Image

मिन्नू मणि, केरल क्रिकेटर (साभार-Instagram Minnu Mani)

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के लिए मिन्नू मणि का चयन
  • टी20 टीम के लिए मिला मौका
  • केरल की पहली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 में एक नाम चौंकाने वाला है जिसे पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मौका मिला है। केरल के वायनाड जिले के मानन्तवाडि गांव की रहने वाली 24 साल की मिन्नू मणि को टीम में स्थान मिला है।

वह केरल की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनका चयन भारतीय सीनियर टीम में किया गया है। मिन्नू एक ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। 24 साल की मिन्नू कुरचिया जनजाति से हैं, जिनके लिए स्पोर्ट्स में अपना नाम कमाना किसी सपने से कम नहीं।

पिता करते हैं मजदूरी

मिन्नू मणि के पिता मणि सीके पेश से मजदूर हैं और बड़ी मुश्कि से वह अपने परिवार को चला पाते हैं। मां हाउसवाइफ है। मिन्नू 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं, लेकिन उन्होंने 8वीं कक्षा से इसे गंभीरता से लिया और आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।

WPL 2023 का थी हिस्सा

मिन्नू मणि हाल ही में आयोजित WPL 2023 का भी हिस्सा थीं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रही मिन्नू WPL खेलने वाली केरल की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। उन्हें दिल्ली की टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह WPL में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला था। उनकी फेवरेट खिलाड़ी इंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 9 जुलाई से मीरपुर में हो जाएगी। टी20 टीम मे शामिल मिन्नू निश्चित तौर पर इस मौके को भुनाना चाहेगी।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article