क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे के सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब

अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के जाने के सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो टूट बयान दिया है। जानिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या कहा?

Image

रणधीर जायसवाल (साभार ANI)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान दौरा करने से इनकार कर दिया है। भारतीय टीम ने आईसीसी को आधिकारिक तौर पर सूचना दी थी कि भारत सरकार ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से भारतीय टीम को चैपिंयंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में पाकिस्तान में टीम इंडिया के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन पर आईसीसी बोर्ड गंभीरता से विचार कर रहा है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का हाइब्रिड मॉडल पर आयोजन को सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को इस विषय पर होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक एक दिन के लिए स्थगित भी हो गई। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे को सिरे से खारिज कर दिया।

पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया

शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने के बारे में बयान देते हुए कहा, बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है... उन्होंने कहा है कि वहां सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और इसलिए यह संभावना नहीं है कि टीम वहां जाएगी...'

29 साल बाद पाकिस्तान में होगा कोई आईसीसी टूर्नामेंट

पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच होगा। 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। लेकिन भारत का पाकिस्तान दौरे से और पाकिस्तान का टूर्नामेंट के हाईब्रिड मॉडल पर आयोजन से इनकार टूर्नामेंट के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article