क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने जताया युवाओं पर जताया भरोसा, शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे रोहित सूर्या और जायसवाल

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल को जगह तो मिली है लेकिन शुरुआती मुकाबलों में खेलते वो नजर नहीं आएंगे। जानिए किन्हें मिला टीम में मौका?

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

मुंबई: भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम पहले दो मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि चयनकर्ता मुंबई की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। मुंबई के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने पीटीआई को बताया,'रोहित, जायसवाल, दुबे और यहां तक कि रहाणे भी कम से कम पहले दो मुकाबलों के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि चयन समिति युवा टीम के साथ आगे बढ़ रही है।'

उन्होंने कहा,'यशस्वी पेट की समस्या का उपचार करवा रहे हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमने सोचा कि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन जब भी वे उपलब्ध होंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। लेकिन पहले दो मुकाबलों के लिए हम युवा खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रहे हैं।'

50 ओवर के टूर्नामेंट का एलीट डिवीजन 24 दिसंबर से आठ जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा जबकि 12 से 18 जनवरी तक चलने वाले नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी बेंगलुरु का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ करेगा। मुंबई को ग्रुप सी में पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और हिमाचल प्रदेश के साथ रखा गया है। मुंबई की टीम टूर्नामेंट के पहले दिन 24 दिसंबर को सिक्किम से भिड़ेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article