क्रिकेट

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बड़ा बदलाव, डेविड विली की जगह न्यूजीलैंड का धाकड़ गेंदबाज शामिल

Matt Henry replaces David willey: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2024 के दौरान एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल स्टार गेंदबाज डेविड विली टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लखनऊ की टीम ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के सनसनी मैट हेनरी को जगह दी है।

Image

मैट हेनरी (फोटो- PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बड़ा बदलाव
  • डेविड विली पूरे टूर्नामेंट से बाहर
  • मैट हेनरी को मिली जगह

Matt Henry replaces David willey: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। एलएसजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को शामिल किया है। विली, जिन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था वे व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हट गए हैं।

एलएसजी ने शनिवार, 30 मार्च को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में शिखर धवन की पंजाब के खिलाफ अपने मैच से पहले यह घोषणा की है। इससे पहले मार्च में, लखनऊ के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि की थी कि विली बैक-टू-बैक लीग, आईएलटी20 और पीएसएल खेलने के बाद आईपीएल के पहले भाग में नहीं खेलेंगे।

मार्क वुड भी हो चुके बाहर

डेविड विली पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ टूर्नामेंट से पहले छोड़ा हो। इससे पहले इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया था। मार्क वुड ने 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और 5 विकेट भी झटके थे। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ टीम इस समय -1.000 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में संजू सैमसन की राजस्थान से 20 रन से हार के बाद उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत की।टूर्नामेंट में अब तक 7 टीमें पहले ही कम से कम 1 मैच जीत चुकी हैं, लखनऊ इस उपलब्धि को हासिल करना चाहेगी और अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article