क्रिकेट

CPL 2023: धोनी के दो स्टार्स नाइटराइडर्स टीम से जुडे, इस लीग में दिखाएंगे दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 01:44 PM IST

CPL 2023, Trinbago Knight Riders: आईपीएल की तर्ज पर होने वाले कैरेबियाई प्रीमियर लीग की शुरुआत अगले महीने होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में एमएस धोनी के दो स्टार खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी वाली टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

Image

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

CPL 2023, Trinbago Knight Riders: आईपीएल के 16वे सीजन के खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले में बेबी मलिंगा कहे जाने वाले मथीशा पथिराना का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने न केवल शानदार गेंदबाजी कर समय पर टीम को विकेट दिलाए, बल्कि क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया। लेकिन अब मथीशा पथिराना और चेन्नई के साथ लंबे समय तक खेल चुके ड्वेन ब्रावो एक साथ कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी वाली टीम ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की ओर से एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सीपीएल में डेब्यू करने वाले हैं।

16 अगस्त से होगी लीग की शुरुआत

वेस्टइंडीज के कैरेबियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। लीग के ओपनिंग मैच में सेंट लूसिया किंग्स और जमैका तल्लावाह के बीच खेला जाएगा, जबकि ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले में नाइटराइडर्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम से होगी। इसके बाद 26 अगस्त को सेंट लूसिया किंग्स से होगा। वहीं, 27 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, 30 अगस्त को बारबाडोस रॉयल्स से, 3 सितंबर को जमैका तल्लावाह से, 5 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स से, 6 सितंबर को बारबाडोस रॉयल्स से, 9 सितंबर को जमैका तल्लावाह से, 10 सिंतबर को सेंट लूसिया किंग्स, 16 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। 19 सितंबर से प्लेऑफ की शुरुआत होगी और 24 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

टॉप-10 विकेटटेकर में शामिल थे पथिराना

बेबी मलिंगा यानी चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाजों में से एक मथिशा पथिराना आईपीएल 2023 में टॉप विकेटटेकर के टॉप- 10 गेंदबाजों में शामिल थे। चेन्नई की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 8 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए थे। इस दौरान का उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट रहा था। वहीं, ड्वेन ब्रावो आईपीएल के ओवरऑल दूसरे विकेटटेकर हैं। उन्होंने 161 मैचों में 8.38 की इकोनॉमी से 183 विकेट झटके हैं।

ट्रिनबागो नाइटरारइडर्स की टीम

किरोन पोलार्ड(कप्तान), ड्वेन ब्रावो, मार्टिंन गप्टिल, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, रिले रूसो, अकील हुसैन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, जेडन सील्स, मार्क डेयल, चैडविक वाल्टन, टेरेंस हिंड्स, कदीम एलेने, जेडन कारमाइकल।

लीग में ये टीमें उतरेंगी

  • 1. ट्रिनबागो नाइटराइडर्स
  • 2. बारबाडोस रॉयल्स
  • 3. गुयाना अमेजन वारियर्स
  • 4. जमैका तल्लावाह
  • 5. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
  • 6. सेंट लूसिया किंग्स
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article