क्रिकेट

'उन्होंने फोन उठाया क्या?..' धोनी के मेंटर बनने की खबरों पर मनोज तिवारी का तंज

Manoj Tiwari on MS Dhoni: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का साथ मिल सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने उनसे संपर्क किया है इस पर मनोज तिवारी ने तंज कंसा है और उनका रिएक्शन वायरल है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- AP)

Manoj Tiwari on MS Dhoni: अटकलें तेज़ हो गई हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला है।धोनी इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया के मेंटर रहे थे, लेकिन उस दौरान भारत सेमीफ़ाइनल में भी जगह नहीं बना पाया था और पाकिस्तान से अपने विश्व कप इतिहास की पहली हार का सामना करना पड़ा था।

वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना युवा टीम

इस बार टीम इंडिया बिना विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के मैदान में उतरेगी। ऐसे में टीम का अनुभव कम होगा और धोनी जैसे पूर्व कप्तान की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा साबित हो सकती है। धोनी की रणनीतिक सोच और कप्तानी का अनुभव नए खिलाड़ियों के लिए अहम योगदान दे सकता है।

मनोज तिवारी का तंज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस ख़बर पर प्रतिक्रिया देते हुए धोनी पर हल्का-फुल्का तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि "समय ही बताएगा कि वह यह भूमिका स्वीकार करेंगे या नहीं। पर सबसे पहले तो सवाल यह है कि क्या उन्होंने फोन उठाया? क्योंकि उनसे फोन पर संपर्क करना बहुत मुश्किल है। वह संदेशों का भी बहुत कम जवाब देते हैं। कई खिलाड़ियों ने यह बात कही है। अब देखना है कि वह इस बार संदेश पढ़ेंगे या नहीं।"

धोनी-गंभीर की जोड़ी पर सबकी निगाहें

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि अगर धोनी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं, तो उनकी जोड़ी गौतम गंभीर के साथ देखने लायक होगी। गौरतलब है कि 2011 विश्व कप फ़ाइनल में धोनी और गंभीर ने शानदार साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी। हालांकि, फैन्स के बीच यह धारणा भी है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।गंभीर कई बार सार्वजनिक रूप से यह बयान देते रहे हैं कि धोनी को 2011 विश्व कप की जीत का सारा श्रेय दिया गया, जबकि अन्य खिलाड़ियों का योगदान उतना याद नहीं रखा गया। उन्होंने धोनी की कप्तानी में लिए गए कुछ फ़ैसलों की आलोचना भी की थी।

धोनी के अनुभव से टीम को बड़ा फायदा

मनोज तिवारी का मानना है कि यदि धोनी टीम से जुड़ते हैं, तो उनका अनुभव भारतीय टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा:"उनका अनुभव बतौर कप्तान और खिलाड़ी बहुत अहम है। आज के युवा खिलाड़ी और आने वाले सितारे उन्हें बेहद सम्मान देते हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।"

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!