LIVE

LSG बनाम SRH Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 से बाहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने घर में घुसकर दी मात

सिद्धार्थ शर्माUpdated May 20, 2025, 00:11 IST
Follow on Google News
LSG बनाम SRH Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 से बाहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने घर में घुसकर दी मात

LSG बनाम SRH Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 से बाहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने घर में घुसकर दी मात

LSG बनाम SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को रोमांचक मैच में 6 विकेट से मात दे दी है। इस हार के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है। वे आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इस जीत के साथ हैदराबाद के अंक आठ हो गए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इसे केवल 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं जिसमें से तीन में लखनऊ और एक में हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला लखनऊ में होने वाला है, इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर लखनऊ और हैदराबाद का एक बार आमना सामना हो चुका है और वो बाजी मेजबान लखनऊ के हाथ लगी थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट (LSG vs SRH Pitch Report)

आज लखनऊ और हैदराबाद की टीमों के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2025 का मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium Lucknow) पर होने वाला है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर हर मैच में अगल-अलग तरह का व्यवहार करती है। ऐसे में पिच के बारे में अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आम तौर पर यहां की पिच थोड़ी धीमी और कम उछाल वाली होती है। यहां रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को पारंपरिक क्रिकेटिंग शॉट्स पर निर्भर रहना पड़ता है।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad In IPL 2025)

सनराइजर्स हैदराबाद:

पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिन्दु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपरजायंट्स:

ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शारदुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमरा जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

MAY 19, 2025 21:25 IST

LSG बनाम SRH, Lucknow VS Hyderabad LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी समाप्त

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
MAY 19, 2025 19:13 IST

LSG बनाम SRH, Lucknow VS Hyderabad LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप,रवि बिश्नोई,दिगवेश राठी, अवेश खान,विल ओ'रूर्के
MAY 19, 2025 19:03 IST

LSG vs SRH IPL 2025 Today Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
MAY 19, 2025 18:20 IST

LSG vs SRH IPL 2025 Today Match Live Score: लखनऊ प्लेऑफ की रेस में शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में शामिल है। टीम अगर बचे हुए 3 मैच जीत जाती है तो उनके चांस बन सकते हैं।
MAY 19, 2025 18:07 IST

LSG vs SRH IPL 2025 Today Match Live Score: कहां देख सकते हैं लाइव

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। LSG बनाम SRH मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, टॉप मुमेंट्स, लखनऊ बनाम हैदराबाद मैच के टॉप स्कोरर, सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स के टॉप विकेटटेकर की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
MAY 19, 2025 17:04 IST

LSG vs SRH IPL 2025 Today Match Live Score: कितनी बजे शुरू होगा मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी। LSG बनाम SRH मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, टॉप मुमेंट्स, लखनऊ बनाम हैदराबाद मैच के टॉप स्कोरर, सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स के टॉप विकेटटेकर की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
MAY 19, 2025 17:04 IST

LSG vs SRH IPL 2025 Today Match Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। LSG बनाम SRH मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, टॉप मुमेंट्स, लखनऊ बनाम हैदराबाद मैच के टॉप स्कोरर, सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स के टॉप विकेटटेकर की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ