KKR vs RR Highlights: सुनील पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने कोलकाता को उसी के घर में दी पटखनी
KKR vs RR Highlights: सुनील पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने कोलकाता को उसी के घर में दी पटखनी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम ने राजस्थान को 225 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को चौथे ओवर में पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। वे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सुनील नरेन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक जड़ा। उन्होंने 49 गेंदों पर अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों पर 13 चौके और 6 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनको 11 रन पर चहल ने अपना शिकार बनाया। आंद्रे रसेल भी कमाल नहीं दिखा पाए। वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्य के गेंदबाज आवेश खान सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम गेंद पर 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वे 19 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 12 रन पर आउट हो गए। रियान पराग ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 55 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। बटलर 107 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के सुनील नरेन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने शतक जड़ने के साथ दो विकेट भी चटकाए। इसके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके।
