IND Vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर
IND Vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 64.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को पहली पारी में बढ़त हासिल करने के लिए 247 रन बनाने होंगे। इंग्लिश टीम शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। बेन स्टोक्स ने कप्तानी पारी खेली। स्टोक्स ने 88 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 70 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2 -2 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 108.57 की स्ट्राइक रेट से 70 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 24 रन पर आउट हो गए। शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के जैक लीच ने एक विकेट चटकाए।
Watch IND Vs ENG Live Score Streaming Online
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बैन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।
Check - Ind Vs Eng Live Score Online Day 2 Test Match Here
