AFG Vs ENG Champions Tropy 2025 Highlights: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से दी मात, इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे हुए बंद
AFG Vs ENG Champions Trophy 2025, Afghanistan vs England Today Match Highlights (अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच हाईलाइट्स): इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के करो या मरो के मुकाबले में 8 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना हुए हैं। जानिए कैसा रहा रोमांचक मैच के पल पल का हाल।
AFG Vs ENG Champions Tropy 2025 Highlights: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से दी मात, इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे हुए बंद
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के करो या मरो वाले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन का स्कोर खड़ा किया। इब्राहिम जादरान ने 177(146) रन की आतिशी पारी की बदौलत 37 रन पर 3 विकेट के स्कोर से उबरते हुए यहां तक पहुंचाया। पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही अफगानिस्तान के लिए जादरान ने पहला शतक जड़ा बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने के बेन डकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी मैदान पर डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रन की पारी खेली थी। कुछ ही दिन के अंतराल में डकेट का रिकॉर्ड उनकी ही टीम के खिलाफ जादरान ने धराशाई कर दिया।
शुरुआती ओवरों में जोफ्रा आर्चर ने कहर बरपाते हुए तीन झटके अफगानिस्तान को दे दिए। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज आर्चर की गेंद पर 6 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सदीकुल्लाह अटल 4 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद रहमत शाह आर्चर की गेंद को पुल करने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 4 रन बनाए।
37 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद जादरान ने कप्तान हशमतउल्लाह शाहीदी के साथ संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी करके टीम को 140 रन तक पहुंचाया। शाहीदी के आउट होने के बाद एक छोर जादरान संभाले रहे दूसरे छोर पर उनका साथ अजमतउल्लाह ओमरजई(41) और मोहम्मद नबी(40) ने दिया। जादरान ने अपना शतक 106 गेंद में पूरा किया इसके बाद 150 रन 134 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरे कर लिए। 50वें ओवर की पहली गेंद पर जादरान 177 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर आर्चर के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। 2 विकेट लियाम लिविंगस्टोन के खाते में गए। 1-1 विकेट जैमी ओवरटन और आदिल राशिद की झोली में गया।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में अबतक तीन बार भिड़ंत हुई है। दोनों टीमों ने अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, और ये तीनों मैच विश्व कप में हुए हैं। इन 3 मैचों में से इंग्लैंड ने 2 जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने 1 मैच में जीत हासिल की है। अफगानिस्तान को ये जीत साल 2023 के विश्व कप के दौरान मिली थी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (England vs Afghanistan Squads)
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर),सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान),अजमतुल्लाह उमरजई,मोहम्मद नबी,गुलबदीन नायब,राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल साल्ट,बेन डकेट,जेमी स्मिथ (विकेट कीपर),जो रूट,हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
