ICC Test Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान हो गया है। इस बार बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में एक बड़ा बदलाव देखनेे को मिला है। न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने नया इतिहास रच दिया है। वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर.2 के स्थान पर पहुंच गए हैं और वो ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं।
केन विलियमसन ने हाल में टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त धमाल मचाया है। कप्तानी छोड़ने के बाद उनके बल्ले का जलवा अलग अंदाज में देखने को मिला है। पिछले तीन टेस्ट मैचों में, पहले इंग्लैंड के खिलाफ 132 रनों की पारी, फिर अगले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 121 रनों की पारी और अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 215 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर केन विलियमसन ने ताजा टेस्ट रैंकिंग में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया।
बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन ने 4 पायदान की छलांग लगाते हुए अब दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। अब विलियमसन सिर्फ शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन से पीछे हैं।
ये हैं ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाज
1. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) - 915 रेटिंग अंक2. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 883 रेटिंग अंक
3. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 872 रेटिंग अंक
4. जो रूट (इंग्लैंड) - 871 रेटिंग अंक
5. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 862 रेटिंग अंक
