क्रिकेट

ICC Chairman: दो नहीं तीन साल के लिए आईसीसी के चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह, जानिए क्या है वजह

ICC Chairman: आईसीसी के नए चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन होंगे। उनका कार्यकाल दो साल का नहीं, बल्कि तीन साल का कार्यकाल हो सकता है।

Image

जय शाह। (फोटो- Jay Shah Twitter)

Photo : Twitter

ICC Chairman: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने अपने चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक का कार्यकाल दो साल के बजाय तीन साल करने की सिफारिश की है। आईसीसी के सदस्य देश अगर इन सिफारिश को मंजूर कर लेते हैं तो इसका मतलब होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह तीन साल के लिए विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के चेयरमैन बनेंगे। शाह इस साल एक दिसंबर को आईसीसी के सर्वोच्च पद का कार्यभार संभालेंगे। आईसीसी बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद वह अपने दूसरे कार्यकाल में अगले तीन साल के लिए भी इस पद पर आसीन हो सकते हैं।

शाह के पहले कार्यकाल का बड़ा हिस्सा बीसीसीआई में उनके अगले साल सितंबर में शुरू होने वाले तीन साल के ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के साथ चलेगा। आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी कुछ फैसले किए गए। वैश्विक संस्था ने महिला एसोसिएट सदस्य टी20 प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला को भी मंजूरी दी। आईसीसी ने बयान में कहा,‘हमारी योजना 2025 और 2028 के बीच दो वार्षिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत करना है जिससे कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाई जा सके।’

आईसीसी बोर्ड ने 2025 से लेकर 2029 तक महिलाओं के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को भी मंजूरी दी जिसे जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। बयान के अनुसार,‘आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने इसे भी मंजूरी दे दी है कि महिलाओं की रैंकिंग का वार्षिक अपडेट अब प्रत्येक वर्ष एक अक्टूबर से एक मई तक चलेगा और टीमों को अब कम से कम आठ मैच खेलने होंगे जो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article