क्रिकेट

भेदभाव खत्मः जय शाह का ऐलान, अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस बराबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 01:20 PM IST

Jay shah announces equal pay for men and women cricketer: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान कर दिया हैै कि अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच भेदभाव खत्म होगा और दोनों की मैच फीस बराबर होगी। बीसीसीआई की तरफ से जय शाह ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अब किसको कितनी मैच फीस मिलेगी।

Image

जय शाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान कर दिया हैै कि अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच भेदभाव खत्म होगा और दोनों का वेतन बराबर होगा। तय किया गया है कि अब टेस्ट में 15 लाख रुपये, वनडे में 6 लाख रुपये और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 लाख रुपये (मैच फीस) पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को समान राशि मिलेगी।

जय शाह ने बीसीसीआई की तरफ से ये बड़ा ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा, "मुझे भेदभाव के खिलाफ बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस अब समान होगी। हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।"

जय शाह ने अपने ट्वीट के दूसरे हिस्से में लिखा, "महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख), वनडे (6 लाख), टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (3 लाख)। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article