जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास 100 टी20 विकेट पूरा करने का मौका था, लेकिन वह 99 के आंकड़े पर रुक गए। हालांकि, इसके बावजूद बुमराह ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में एक विकेट लेने वाले बुमराह ने टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। चलिए जानते हैं कि क्या है वह रिकॉर्ड?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Nov 6 2025, 18:58 IST
एक विकेट से दूर बुमराह Image Credit : BCCI01 / 07

एक विकेट से दूर बुमराह

चौथे टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह 100 टी20 विकेट से 2 विकेट दूर थे, लेकिन वह यह जादूई आंकड़ा नहीं छु पाए। अब इस फॉर्मेट में बुमराह के नाम 99 विकेट हो गए हैं। (साभार-BCCI )

चौथे टी20 में बुमराह की गेंदबाजीImage Credit : BCCI02 / 07

चौथे टी20 में बुमराह की गेंदबाजी

चौथे टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 6.80 की इकोनॉमी से 27 रन दिए और एक विकेट चटकाया। (साभार-BCCI X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 20 विकेटImage Credit : BCCI03 / 07

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 20 विकेट

एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में 20 विकेट पूरे कर लिए। अब उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 16 पारी में 20 विकेट हो गए हैं। (साभार-BCCI X)

तोड़ा सईद अजमल का रिकॉर्डImage Credit : BCCI04 / 07

तोड़ा सईद अजमल का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 11 पारी में 19 विकेट चटकाए थे। (साभार-BCCI X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफलImage Credit : BCCI05 / 07

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। वह 20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। (साभार-BCCI X)

जसप्रीत बुमराह का टी20 करियरImage Credit : BCCI06 / 07

जसप्रीत बुमराह का टी20 करियर

बुमराह के टी20 करियर की बात करें तो 79 मैच में उनके नाम 99 विकेट हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। (साभार-BCCI X)

5वें टी20 में है मौकाImage Credit : BCCI07 / 07

5वें टी20 में है मौका

जसप्रीत बुमराह के पास आखिरी टी20 मुकाबले में 100 विकेट का जादूई आंकड़ा छूने का मौका है। 5वां मुकाबला शनिवार 8 नवंबर को खेला जाएगा। (साभार-BCCI X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!