क्रिकेट

जसप्रीत बुमाराह की 327 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी, पहली 5 गेंद में चटकाए 2 विकेट [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 18, 2023, 07:51 PM IST

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 327 दिन लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। आयरलैंड के खिलाफ पहले ही ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए।

Image

भारत बनाम आयरलैंड (साभार Jio Cinema)

डबलिन: टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11 महीने लंबे अंतराल के बाद चोट से उबरकर धमाकेदार वापसी की है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में अपने फैसले को सही साबित किया और पांच गेंद में आयरलैंड के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

बलबर्नी की बिखेर दीं गिल्लियां

पारी की पहली गेंद पर बुमराह की गेंद पर एंड्रर्यू बलबर्नी ने चौका जड़ दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर बुमराह ने शानदार अंदाज में उन्हें बोल्ड कर दिया। गेंद टिप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बलबर्नी के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लोरकान टकर ने बुमराह की गेंद को स्कूप करने की कोशिश की और गच्चा खाकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। टकर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

पहली बार करियर में किया डबल धमाल

बुमराह ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में पहली बार पारी के पहले ओवर में दो शिकार किए हैं। इससे अच्छी वापसी बुमराह के लिए नहीं हो सकती थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article