क्रिकेट

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, कारण भी बताया

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने अनिश्चितकाल के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। ओवर्टन अब सारा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट को देना चाहते हैं।

Image

जेमी ओवर्टन (साभार-ICC X)

इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने अनिश्चितकाल तक रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा 'मैंने अनिश्चितकाल के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। रेड बॉल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट ने मेरे करियर की बुनियाद रखी और आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचने में मेरी मदद की। यह वह फॉर्मेट था, जहां मैंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी।

"हालांकि, करियर के इस पड़ाव में जहां, सालो भर क्रिकेट होती है वहां हर स्तर पर और हर फार्मेट में खेल पाना शारीरिक और मानसिक रूप से संभव नहीं है।"

मैं अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में फोकस करना चाहता हूं और लंबे वक्त तक इस फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं। ओवर्टन ने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट और 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। ओवर्टन आखिरी बार भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में एक्शन में दिखे थे। वह आखिरी मुकाबले में प्लेइग इलेवन का हिस्सा थे।

फाइनल में ओवर्टन ने 38 ओवर की गेंदबाजी की थी और 2 विकेट झटके थे। इसके अलावा पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 9 रन बनाए थे। उनका यह फैसला तब आया है जब इंग्लैंड को एशेज खेलना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज का हिस्सा एशेज 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा।

ओवर्टन का क्रिकेट करियर

जेमी ओवर्टन ने 2022 में अपना टेस्ट डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। ओवर्टन इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट, 6 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रमश: 4, 7 और 11 विकेट चटकाए हैं। बल्लेबाजी में ओवर्टन के नाम टेस्ट में 106, 82 और 50 रन बनाए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article