क्रिकेट

Lanka Premier League 2024(LPL) Live Telecast: फाइनल में जाफना किंग्स का सामना गैले मार्वल्स से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

JK vs GAM Final Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग 2024 के खिताबी मुकाबले में जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें चार दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- LPL Instagram)

Jaffna Kings vs Galle Marvels LPL 2024 Final, Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग 2024 का रोमांचक अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। रविवार को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जाफना किंग्स (Jaffna Kings) का सामना गैले मार्वल्स (Galle Marvels) से होगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें चार दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें पहले क्वालीफायर मुकाबले में भिड़ी थी। जाफना किंग्स को 11 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम के पास गैले मार्वल्स से हार का हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है।

लीग मुकाबले की बात करें तो गैले मार्वल्स को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत मिली थी और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी। वहीं, जाफना किंग्स की बात करें तो टीम को कुल 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली थी। गैले मार्वल्स की तरह जाफना किंग्स ने भी कुल 10 अंक हासिल किया था, लेकिन नेटरनरेट कम होने के कारण टीम टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (Jaffna Kings vs Galle Marvels Lanka Premier League 2024 Final Match Date)

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स का मुकाबला रविवार (21 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (Jaffna Kings vs Galle Marvels Lanka Premier League 2024 Final Match Time)

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Jaffna Kings vs Galle Marvels Lanka Premier League 2024 Final Match Venue)

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स का मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Jaffna Kings vs Galle Marvels Lanka Premier League 2024 Final Match Live Telecast)

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Jaffna Kings vs Galle Marvels Lanka Premier League 2024 Final Match Live Streaming)

जाफना किंग्स और गैले मार्वल्स मुकाबले को आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article