क्रिकेट

IPL 2026, RR vs GT Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, RR vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (07 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। उसे अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत और 4 में हार मिली है। अंक तालिका में 12 अंक के साथ राजस्थान चौथे पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। गुजरात को अबतक खेले 10 में से 6 मैच में जीत मिली है। उसके खाते में भी 12 अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम और बढ़ना चाहेंगी और इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में कड़ा मुकाबला शनिवार को देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का शनिवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर का मौसम?

Image

राजस्थान बनाम गुजरात, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Ekana Cricket Stadium Jaipur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के इन्क्यावनवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग(Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह तीसरा मैच है। इससे पहले इस मैदान पर दो मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। 25 मई को यहां खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 229 रन के लक्ष्य का 18.3 ओवर में पीछा करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं एक मई को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 226 रन के लक्ष्य का 19.1 ओवर में सफलतापूर्वक पीछा करके 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। अपने पिछले दो मुकाबलों में राजस्थान धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा लेकिन जीत का स्वाद चखने में नाकाम रहा। ऐसे में लगातार तीसरे मैच में रनों की ऐसी ही बारिश देखने को मिल सकती है।

यहां अबतक खेले गए दो मुकाबले में चेज करने वाली टीम विजयी रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। अबतक खेले 10 मैच में से 6 में राजस्थान को जीत मिली है जबकि 4 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान का नेट रन रेट +0.510 का है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम को अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत मिली है और वो 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। ये मुकाबला अंक तालिका में चौथे और पांचवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 3 मैच में जीत मिली है वहीं गुजरात टाइटन्स ने 6 मैच में विजय हासिल की है। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से दो में राजस्थान और तीन में गुजरात विजयी रहा है। पिछली बार जब जयपुर में दोनों का आमना सामना हुआ था तब वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। दोनों टीमों की भिड़ंत के दौरान एक बार फिर सबकी नज़रें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स आज की पिच रिपोर्ट (RR vs GT IPL Match Today Pitch Report)

आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 51वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 2 मैच खेले गए हैं। दोनों मैच में मेजबान राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट पर 228 और दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैदान पर जमकर रन बन रहे हैं और जीत चेज करने वाली टीम को मिली है। ऐसा ही एक बार फिर राजस्थान और गुजरात के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिल सकता है। शनिवार का मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। इस पिच पर खेला जाने वाला यह सीजन का पहला मैच होगा। फ्रेश पिच पर एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। जयपुर में ओस का असर भी दूसरी पारी में नजर आएगा ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी। जयपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। शाम को तापमान में गिरावट आएगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

आईपीएल 2026 के इन्क्यावनवें मुकाबले में जयपुर और बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Jaipur vs Bengaluru IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के इंक्यावनवें मुकाबले में राजस्थान और गुजरात के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। राजस्थान के फैन्स की नजरें वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi), यशस्वी जायसवाल(Yashsasvi Jaiswal), ध्रुव जुरेल(Dhruv Jurel, जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) पर रहेंगी। वहीं गुजरात के फैन्स की कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill), साई सुदर्शन(Sai Sudarshan),मोहम्मद सिराज(Mohammad Siraj), कगिसो रबाडा(Kagiso Rabada) और प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna) पर रहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):

शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article