क्रिकेट

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव इस टीम के बन सकते हैं कप्तान, जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

IPL 2025, Suryakumar Yadav Captaincy: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे आईपीएल के नए सीजन में नए टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वह ट्रेड के जरिए अपनी पुरानी टीम से जुड़ सकते हैं और कप्तानी भी संभाल सकते हैं। आइए जानते हैं वायरल पोस्ट के पीछे सच्चाई।

Image

टीम के साथी खिलाड़ी से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2025, Suryakumar Yadav Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के नए सीजन का आगाज अगल साल होगा। लेकिन इस बीच कई खिलाड़ियों के टीम बदलने की चर्चा शुरू हो चुकी है। हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिकों से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। कुछ फ्रैंचाइजी आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) के खिलाफ थीं, लेकिन बोर्ड इसे आयोजित करने की संभावना है। फ्रैंचाइजी केवल 4 से 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर पाएंगी। मेगा-नीलामी में राइट टू मैच (RTM) कार्ड की वापसी हो सकती है।

बीसीसीआई के ऐलान से पहले सोशल मीडिया पर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर दावा वायरल हो रहा है। दावे के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का ऑफर दिया है। सूर्यकुमार 2018 से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ हैं और केकेआर उन्हें ट्रेड के जरिए टीम में लाने के लिए तैयार है।

मेगा ऑक्शन से पहले सूर्या को खरीदना संभव नहीं

डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइंडर्स भले ही अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को हटाकर नए कप्तान को नियुक्त करने का फैसला करता है, लेकिन यह आसान नहीं है। आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले किसी भी हाल में केकेआर सूर्या को साइन नहीं कर सकती है। मेगा नीलामी से पहले कोई ट्रेडिंग विंडो नहीं है। इसलिए सूर्या को साइन करना संभव नहीं है। आईपीएल 2026 से पहले एक ट्रेडिंग विंडो होगी।

चार साल तक केकेआर के लिए खेल चुके हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े थे। सूर्या 2014 से 2017 तक केकेआर की ओर से खेल चुके हैं। सूर्या ने केकेआर के लिए 2014 में 16 मैचों में कुल 164 रन बनाए थे। इसी तरह उन्होंने 2015 में 13 मैचों में 157 रन, 2016 में 15 मैचों में 182 रन और 2017 में 10 मैचों में 105 रन बनाए थे। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।

आईपीएल में ऐसा है सूर्या का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में बल्ला जमकर गरजता है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अभी तक कुल 150 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 145.33 की स्ट्राइक रेट से 3594 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 24 अर्धशतकीय पारी शामिल है। वे टॉप-20 स्कोरर की लिस्ट में भी शामिल हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article