क्रिकेट

SRH Squad 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड, खिलाड़ियों के नाम और शेड्यूल यहां देखें

IPL 2025 SRH Full Squad Sunrisers Hyderabad Players List For Indian Premier League: IPL 2025 SRH Full Squad: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना आगाज करने उतरेगी। इस मुकाबले में टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर मजबूत टीम तैयार की है। आइए देखते हैं उनकी पूरी टीम।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी। (Source: BCCI/IPL)

IPL 2025, SRH (Sunrisers Hyderabad) Full Squad: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के नए सीजन का आगाज हो चुका है। पिछले बार फाइनल तक पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रेंचाइजी ने एक बार मजबूत टीम तैयार की है। फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस सहित युवा बल्लेबाजों को शामिल किया है। हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था। आइए सनराइजर्स हैदराबाद ने किन खिलाड़ियों को खरीदा, कितने में खरीदा और उसके बाद उनकी पूरी टीम कैसे तैयार हुई है। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (SRH Retained Players List IPL 2025)

क्रमांक खिलाड़ीकीमत
1.हेनरिच क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) 23 करोड़
2.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 18 करोड़
3.ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) 14 करोड़
4. अभिषेक शर्मा (भारत) 14 करोड़
5.नीतीश कुमार रेड्डी (भारत) 6 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी (SRH IPL 2025 Auction Buys)

खिलाड़ी का नाम भूमिकाकीमत
मोहम्मद शमी (भारत) तेज गेंदबाज10 करोड़
हर्षल पटेल (भारत) ऑलराउंडर8 करोड़
इशान किशन (भारत) विकेटकीपर11.25 करोड़
राहुल चाहर (भारत) स्पिनर 3.20 करोड़
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)स्पिनर 2:40 करोड़
अथर्व ताइडे (भारत) बल्लेबाज 30 लाख
अभिनव मनोहर(भारत) बल्लेबाज3.20 करोड़
सिमरजीत सिंह (भारत) तेज गेंदबाज1.50 करोड़
जीशान अंसारी(भारत) स्पिनर 40 लाख
जयदवे उनादकट (भारत) तेज गेंदबाज 1 करोड़
बाइडन कार्स (इंग्लैंड) तेज गेंदबाज 1 करोड़
कमिंदु मेंडिस(श्रीलंका) बल्लेबाज 75 लाख
अनिकेत वर्मा (भारत) बल्लेबाज 30 लाख
ईशान मलिंगा(श्रीलंका) गेंदबाज 1.20 करोड़
सचिन बेबी (भारत) बल्लेबाज30 लाख

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल (Sunrisers Hyderabad Schedule)

2016 की विनर रही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को राजस्थान के खिलाफ जबकि अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।
तारीखबनामटाइमवेन्यू
23 मार्चराजस्थान रॉयल्स3.30 दोपहरहैदराबाद
27 मार्चलखनऊ सुपर जायंट्स7.30 शामहैदराबाद
30 मार्चदिल्ली कैपिटल्स3.30 दोपहरविशाखापट्टनम
3 अप्रैलकोलकाता नाईट राइडर्स7.30 शामकोलकाता
6 अप्रैलगुजरात टाइटंस7.30 शामहैदराबाद
12 अप्रैलपंजाब किंग्स7.30 शामहैदराबाद
17 अप्रैलमुंबई इंडियंस7.30 शाममुंबई
23 अप्रैलमुंबई इंडियंस7.30 शामहैदराबाद
25 अप्रैलचेन्नई सुपर किंग्स7.30 शामचेन्नई
2 मईगुजरात टाइटंस7.30 शामअहमदाबाद
5 मईदिल्ली कैपिटल्स7.30 शामहैदराबाद
10 मईकोलकाता नाईट राइडर्स7.30 शामहैदराबाद
13 मईरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु7.30 शामबेंगलुरु
18 मईलखनऊ सुपर जायंट्स7.30 शामलखनऊ

आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम (SRH Full Players List For IPL 2025)

पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल,ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अथर्व ताइडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, बाइडन कार्स, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article