क्रिकेट

RR Squad 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, खिलाड़ियों के नाम और कहां होंगे मैच

IPL 2025 RR Full Squad Rajasthan Royals Players List For Indian Premier League: IPL 2025 RR Full Squad: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मुकाबले से पहले टीम के फुल स्क्वॉड, शेड्यूल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहां देखें।

Image

संजू सैमसन साथी खिलाड़ी से हाथ मिलते हुए। (Source: BCCI/IPL)

IPL 2025, RR (Rajasthan Royals) Full Squad: राजस्थान रॉयल्स की नजर एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी पर है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। टीम का पहला मुकाबला पिछले साल की रनरअप टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन नहीं, बल्कि रियान पराग संभालेंगे। राजस्थान रॉयल्स टीम के अभियान शुरू होने से पहले टीम के स्क्वॉड पर नजर डालते हैं। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात की थी। आइए टीम के स्क्वॉड पर नजर डालते हैं।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Rajasthan Royal Retained Players List)

क्रमांक खिलाड़ी कीमत
1. संजू सैमसन 18 करोड़
2. यशस्वी जायसवाल18 करोड़
3. रियान पराग 14 करोड़
4. ध्रुव जुरेल 14 करोड़
5. शिमरोन हेटमायर 11 करोड़
6. संदीप शर्मा4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी (Rajasthan Royals Purchased players IPL 2025 Auction)

क्रमांक खिलाड़ी कीमत
1.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) 12.50 करोड़
2.महीश तीक्ष्णा(श्रीलंका) 4.40 करोड़
3.वनिंद हुसरंगा (श्रीलंका) 5.25 करोड़
4.आकाश मढवाल (भारत) 1.20 करोड़
5.कुमार कार्तिकेय (भारत) 30 लाख
6.नीतीश राणा (भारत)4.20 करोड़
7.तुषार देशपांडे (भारत)6.00 करोड़
8.शुभम दुबे (भारत) 80 लाख
9.युद्धवीर चरक(भारत) 35 लाख
10.फजलहक फारूकी(अफगानिस्तान)2 करोड़
11.वैभव सूर्यवंशी (भारत) 1.10 करोड़
12.क्वेना मफाका1.50 करोड़
13.अशोक शर्मा30 लाख
14.क्रुणाल राठौर30 लाख

राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Rajasthan Royals (RR) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)

क्रमांकतारीखदिनबनामसमय
123 मार्च, 2025रविवारसनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)3:30 PM
226 मार्च, 2025बुधवारकोलकाता नाइट राइडर्स (गुवाहाटी)7:30 PM
330 मार्च, 2025रविवारचेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)7:30 PM
45 अप्रैल, 2025शनिवारपंजाब किंग्स (चंडीगढ़)7:30 PM
59 अप्रैल, 2025बुधवारगुजरात टाइटन्स7:30 PM
613 अप्रैल, 2025रविवाररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जयपुर3:30 PM
716 अप्रैल, 2025बुधवारदिल्ली कैपिटल्स7:30 PM
819 अप्रैल, 2025शनिवारलखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर)7:30 PM
924 अप्रैल, 2025गुरुवाररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(बैंगलोर)7:30 PM
1028 अप्रैल, 2025सोमवारगुजरात टाइटन्स (जयपुर)7:30 PM
111 मई, 2025गुरुवारमुंबई इंडियंस (जयपुर)7:30 PM
124 मई, 2025रविवारकोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता)3:30 PM
1312 मई, 2025सोमवारचेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई)7:30 PM
1416 मई, 2025शुक्रवारपंजाब किंग्स (जयपुर)7:30 PM

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड (Rajasthan Royals IPL 2025 Full Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article