MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights: मुंबई इंडियन्स को मात देकर फाइनल में पहुंचा पंजाब, श्रेयस अय्यर ने लिखी जीत की इबारत, आरसीबी के साथ होगी खिताबी भिड़ंत
पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जहां उसकी आरसीबी के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। इस रिजल्ट के साथ आईपीएल को नया चैंपियन मिलना तय हो गया है। दोनों ही टीम 18 साल से खिताबी सूखे के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।
MI vs PBKS Qualifier 2 Highlights: मुंबई इंडियन्स को मात देकर फाइनल में पहुंचा पंजाब, श्रेयस अय्यर ने लिखी जीत की इबारत, आरसीबी के साथ होगी खिताबी भिड़ंत
आईपीएल 2025 के रविवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रन 203 का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए पंजाब को 204 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसे मुंबई के अनुभवी बैटिंग ऑर्डर ने गलत साबित कर दिया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। अंक तालिका में पहले पायदान पर रहते हुए लीग दौर का अंत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को पहले क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसे फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में मिला है। जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी वो 3 जून को अहमदाबाद में आरसीबी से खिताबी जीत के लिए भिड़ेगी। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
|प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रीस टॉप्ले।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2025 Squads)
मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवोन जैकब्स, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिचर्ड ग्लीसन, चैरिथ असलंका।
पंजाब किंग्स(Punjab Kings Squad): श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।
MI बनाम PBKS, आईपीएल क्वालीफायर 2 लाइव स्कोर यहाँ से देखें
