क्रिकेट

IPL 2024: पैट कमिंस के भाग्य के घोड़े पर सवार होकर फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, क्या दूसरी बार जीतेगी खिताब

पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के फाइनल में 6 साल लंबे अंतराल के बाद पहुंचने में सफल रही है। पिछले सीजन 10वें पायदान पर रही टीम को कमिंस ने अपनी कप्तानी और भाग्य के बल पर खिताबी जीत का दावेदार बना दिया है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी बार पहुंची आईपीएल फाइनल में
  • पैट कमिंस के भाग्य और करिश्माई कप्तानी ने बदली टीम की तकदीर
  • कमिंस के पास है पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल खिताब जीतने का मौका

चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल 2023 में दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालने के बाद उसका कायाकल्प कर दिया। पिछले साल अंक तालिका में दसवें पायदान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी में बड़े निर्णय लिए और पैट कमिंस को 20.75 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। सीजन के आगाज से पहले विश्व चैंपियन कप्तान के हाथों में टीम की कमान सौंप दी और ये निर्णय टीम के लिए स्वर्णिम सफलता लाने वाला साबित हुआ।

अपनाया बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज

कमिंस की कप्तानी में लीग दौर में सनराइजर्स हैदराबाद अपनी रणनीति में मूलभूत बदलाव किया। गेंदबाजी पहले से ही हैदराबाद की मजबूत थी ऐसे में उन्होंने बल्लेबाजी में धार लाने के लिए रणनीतिक में बदलाव करते हुए आक्रामक रुख अपनाया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की अपने बल्ले से धज्जियां उड़ाकर रख दी। लीग दौर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही। इसके बाद पहले क्वालीफायर मुकाबले में उसे केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए हाथ आए दूसरे मौके को पैट कमिंस की टीम ने खाली नहीं जाने दिया और 176 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए 36 रन के अंतर से जीत दर्ज करके तीसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहली बार कप्तानी करते हुए आईपीएल ट्रॉफी जीतने का है मौका

कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल आईपीएल के तत्काल बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हराकर चैंपियन बनाया। इसके बाद नवंबर में भारत को ही फाइनल में हराकर छह महीने में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। ऐसे में अब उनके सामने अब दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में पहली बार कप्तानी करते हुए खिताब जीतने का शानदार मौका है और वो इसे खाली नहीं जाने देंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article