IPL 2024, SRH (Sunrisers Hyderabad) vs PBKS (Punjab Kings) Pitch Report And Hyderabad Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पंजाब किंग्स से होने वाली है। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान जीतेश शर्मा(Jitesh Sharma) के हाथों में है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉप-2 में पहुंचने की लड़ाई है। सनराइजर्स और पंजाब दोनों का ये आखिरी लीग मुकाबला है। हैदराबाद के खाते में 13 मैच में 7 जीत के साथ 15 अंक हैं और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में लीग दौर का अंत टॉप-2 में रहते हुए करने के लिए पंजाब के खिलाफ मुकाबले में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। तभी वो 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहेगी। हालांकि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच के मुकाबले के परिणाम पर भी हैदराबाद के टॉप-2 में रहना निर्भर करेगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए साख का है। पंजाब किंग्स की टीम के खाते में 13 मैच में 5 जीत और 8 हार हैं। वो अंक तालिका ने नौवें पायदान पर है। सीजन के आखिरी मुकाबले में जीत के साथ ही पंजाब की टीम आठवें पायदान पर रह सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में हैदराबाद की पिच रिपोर्ट (SRH vs PBKS Pitch Report)
हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों से बारिश लुका छिपी का खेल खेल रहे है। गुजरात और हैदराबाद के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया पिछला मुकाबला बारिश की भेंच चढ़ गया। ऐसे में मैदान गीला होगा और पिच पर कवर्स होंगे जिसकी वजह से पिच में नमी होगी और इसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलेगा। हैदराबाद में मेजबान टीम ने 277 रन का विशाल स्कोर भी खड़ा किया है। वहीं 9.4 ओवर में 166 रन का लक्ष्य भी चेज किया है। हैदराबाद में रन जमकर बने हैं और एक बार फिर रनों की बारिश होगी। सैम कुरेन के स्वदेश लौटने से पंजाब की गेंदबाजी निश्चित तौर पर कमजोर होगी और अपने शानदार पेस अटैक और धाकड़ बल्लेबाजी के बल पर हैदराबाद की टीम पंजाब के ऊपर दबदबा बनाने उतरेगी।
आज कैसा है हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Today)
रविवार को हैदराबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम रहने की संभावना है। बारिश की संभावना 4 प्रतिशत है। दोपहर के वक्त गर्मी के साथ-साथ 52 प्रतिशत उसम रहेगी। दोपहर के वक्त बारिश की संभावना कम है लेकिन उमस में बढ़ोत्तरी के साथ बारिश की संभावना बढ़ती जाएगा। बारिश पिछले मुकाबले की तरह हैदराबाद का खेल बिगाड़ सकती है। इस मैच में अंक बांटने से हैदराबाद के खाते में 16 अंक तो हो जाएंगे लेकिन दूसरे पायदान पर रहने का उसकी संभावनाएं बेहद कम हो जाएंगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SRH vs PBKS Squad)
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad Squad):
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings Squad):
पंजाब किंग्स: मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, वी कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रूसो।
