क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs KKR: कौन हैं 16 साल के अल्लाह गजनफर, जो RCB के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 28, 2024, 08:41 PM IST

IPL 2024, RCB vs KKR, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Who Is Allah Ghazanfar: इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ अफगानी गेंदबाज केकेआर के लिए डेब्यू करने को तैयार है।

Image

अल्लाह गजनफर। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, RCB vs KKR, Who Is Allah Ghazanfar: रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के होम ग्राउंड पर एक और धमाकेदार पारी देखने को मिल सकती है। आईपीएल के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है। अब जीत की लय को बरकरार रखने के लिए दोनों टीमें शुक्रवार को मैदान पर आमने-सामने होंगे।

आरसीबी का होम ग्राउंड होने के कारण उनका पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन केकेआर भी आरसीबी को उनके ही घर में पटखनी देने को पूरी तरह से तैयार है। इस मुकाबले में केकेआर को नया गेंदबाज मिल सकता है। अफगानिस्तान के 16 साल के युवा गेंदबाजअल्लाह गजनफर आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करने को तैयार हैं। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को चोटिल मुजीब उर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में अल्लाह गजनफर की घोषणा की।

बेस प्राइज पर केकेआर में हुए शामिल

16 साल के युवा गेंदबाज अल्लाह गजनफर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस में खरीदा है। अल्लाह गजनफर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। उनके पास इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वे अफगानिस्तान के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं। युवा गेंदबाज को दो वनडे मुकाबले में सफलता नहीं मिली है, जबकि लिस्ट-ए के 6 मुकाबले में 4 विकेट और 3 टी20 मुकाबले में 5 विकेट चटका चुके हैं।

प्रसिद्ध की जगह राजस्थान में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

आईपीएल के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स का स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध गेंदबाज लीग से बाहर हो गए। अब उनकी जगह टीम में केशव महाराज को शामिल किया गया। कृष्णा ने हाल ही में सर्जरी कराई थी। वह अभी ठीक हो रहे हैं। उनके स्थान पर आए अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर महाराज ने 27 टी20, 44 वनडे और 50 टेस्ट खेले हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में 237 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 159 टी20 खेले हैं, जिसमें 130 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article