क्रिकेट

IPL 2023: धोनी होता RCB का कप्तान तो क्या होता, वसीम अकरम ने दिया मजेदार जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2023, 02:40 PM IST

IPL 2023: आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी और विराट कोहली दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। एक के पास जहां आईपीएल की चार ट्रॉफी है तो वहीं दूसरा एक ट्रॉफी के लिए तरस रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक मजेदार प्रतिक्रिया दी है और बताया कि यदि एमएस धोनी आरसीबी के कप्तान होते तो क्या होता?

Image

विराट कोहली और एमएस धोनी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. वसीम अकरम ने धोनी करी कप्तानी पर दी प्रतिक्रिया
  2. उन्होंने कहा यदि धोनी आरसीबी के कप्तान होते तो क्या होता
  3. धोनी अपनी टीम को 4 ट्रॉफी जीता चुके हैं

आईपीएल के 16 साल हो गए हैं, लेकिन दो खिलाड़ी अब भी अपने-अपने टीम के लिए लड़ रहे हैं। एक जहां पहली ट्रॉफी के लिए तरस रहा है तो वहीं दूसरे की नजर अपने 5वीं ट्रॉफी पर टिकी है। ये सच्चाई है क्रिकेट जगत के दो सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर एमएस धोनी और विराट कोहली की जो लगातार 16 साल से एक ही टीम के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।

एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई जहां चार बार आईपीएल ट्राफी जीतकर मुंबई इंडियंस के बाद लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है तो वहीं आरसीबी को अपने पहले ट्रॉफी का इंतजार है। वह दो बार फाइनल में तो पहुंची है, लेकिन रनर-अप से ही उसे संतोष करना पड़ा है।

लेकिन कभी आपने सोचा है कि यदि एमएस धोनी आरसीबी की कप्तानी कर रहे होते तो क्या होता? यही सवाल जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम से पूछा गया तो उन्होंने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए वसीम अकरम ने विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में वर्ल्ड के बेस्ट प्लेयर हैं और उनका फैन बेस भी तगड़ा है। वह आरसीबी से तबसे जुड़े हैं जब से आईपीएल शुरू हुआ है। लेकिन एक भी ट्रॉफी वह नहीं जीत पाए हैं। धोनी होता तो 3 ट्रॉफी जीत चुका होता।

जब उनसे पूछा गया कि विराट कोहली जब आरसीबी के कप्तान थे तो वो कहां चूक गए? इस पर वसीम अकरम ने कहा 'मैं नहीं जानता कि वह कहां चूक गए, क्योंकि वह एक मेहनती क्रिकेटर हैं।

उन्होंने धोनी की कप्तानी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अकरम ने कहा कि कप्तानी एक आदत होती है जो धोनी की बन चुकी है। उन्होंने कहा कि धोनी भले ही अपने इमोशन को चेहरे पर आने नहीं देते लेकिन खिलाड़ी जानते हैं कि वह क्या कहना चाह रहे हैं? इसके अलावा धोनी एक ऐसे कप्तान हैं जो अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article