क्रिकेट

IPL 2023: कंसिस्टेंसी का दूसरा नाम डेवोन कॉन्वे, बने स्पेशल चौका जड़ने वाले सीएसके के पहले खिलाड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 09:10 PM IST

कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए चार मैच में लगातार चार अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

डेवोन कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स (साभार IPL/BCCI)

Devon Conway: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। अपनी दमदार बल्लेबाजी के बल पर डेवोन कॉन्वे किसिस्टेंसी का पर्याय बन गए हैं। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कॉन्वे ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अंत में 40 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए।

जड़ा सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक

कॉन्वे ने जैसे ही केकेआर के खिलाफ पचासा जड़ा वो आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए लगातार चार मैच में चार अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कॉन्वे ने सीजन में अबतक खेले 7 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 52.33 के औसत से 314 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक जड़े हैं जो कि लगातार चार मैच में उनके बल्ले से निकले हैं।

चौथे मैच में जड़ा था पहला पचासा

कॉन्वे के आईपीएल 2023 में पचासा जड़ने का सिलसिला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चौथे मैच में शुरू हुआ था। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 38 गेंद में 50 रन की पारी खेली। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 45 गेंद में 83 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेलकर अर्धशतकों की हैट्रिक पूरी की। अब कोलकाता के खिलाफ 40 गेंद में 56 रन बनाकर अर्धशतकों का चौका भी जड़ दिया।

अर्धशतकों का चौका जड़ने वाले क्लब में हुई एंट्री

डेवोन कॉन्वे आईपीएल इतिहास में लगातार चार अर्धशतक जड़ने के मामले में विराट कोहली, केन विलियमसन, फॉफ डुप्लेसी, शिखर धवन और ईशान किशन की बराबरी कर ली है। उनसे ज्यादा लगातार पांच मैच में अर्धशतक जड़ने का कारनामा वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने किया है। ऐसे में अगर वो लगातार पांचवें मैच में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल में जमकर चला है बल्ला

साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाले कॉन्वे ने पहले सीजन में 42 के औसत औकर 145.6 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। वहीं मौजूदा सीजन में वो 7 मैच में 52.3 के औसत और 143.4 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बना चुके हैं। आईपीएल करियर में अबतक खेले कुल 14 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 566 रन 47.17 के औसत और 145.6 की इकोनॉमी से जड़े हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। इसका मतलब हर दूसरी पारी में वो आईपीएल में अर्धशतक जड़ रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article