क्रिकेट

सहवाग ने पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को बताया एशिया का सबसे बढ़िया मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 4, 2023, 11:18 AM IST

भारत के विस्फओटक बल्लेबाज ने अपना मनपसंद मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज चुना है। सहवाग ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को एशिया का सबसे बढ़िया मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि उनके तरह बल्लेबाज उन्होंने आज तक नहीं देखा है और वह 2003-04 में 8 की रन रेट से आसानी से रन बना सकते थे।

Image

वीरेंद्र सहवाग (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सहवाग ने चुना एशिया का बेस्ट मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज
  • राहुल द्रविड़ और युवराज का नाम नहीं
  • पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट

भारत के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एशिया का सबसे बड़ा मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज चुना है। आश्चर्य की बात यह है कि न इनमें राहुल द्रविड़ का नाम है और न ही भारत के सबसे अच्छे मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में शुमार युवराज सिंह का, उन्होंने पाकिस्तान के एक बल्लेबाज को एशिया का सबसे बढ़िया मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज बताया है। इतना ही नहीं सहवाग ने उनकी तारीफ में ये तक कह दिया कि उन्होंने आज तक उनके जैसा मीडिल ऑर्डर का बल्लेबाज नहीं देखा।

कौन हैं वीरेंद्र सहवाग की पसंद?

वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक को एशिया का सबसे बढ़िया मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा 'सब सचिन तेंदुलकर की बात करते हैं, लेकिन इंजमाम-उल-हक एशिया के सबसे बढ़िया मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। देखिए सचिन बल्लेबाजों की सूची में सबसे परे हैं इसलिए उनकी गिनती नहीं हो सकती। लेकिन जब मीडिल ऑर्डर में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान में सबसे बढ़िया बल्लेबाज की बात होती है तो मैंने इंजमाम से अच्छा किसी को नहीं पाया है।' सहवाग ने ये बात एक निजी टॉक शो 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन' में कहा है।

इंजमाम की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा 10 ओवर में 80 रन बनाना उनके लिए आसान काम था। वह 2003-04 के दौरान 8 की रन रेट से रन बनाने की बात करते थे और अपने पार्टनर को कहते थे कि यह आसानी से हासिल किया जा सकता है। हालांकि, साथ ही सहवाग ने ये भी कहा कि जो भी हैं सचिन तेंदुलकर के बाद ही हैं और उनसे किसी भी बल्लेबाज की तुलना नहीं की जा सकती। वह सबसे ऊपर हैं।

इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड

इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड की बात करें तो सहवाग का दावा सही भी लगता है। इंजमाम ने 378 वनडे मैच में 11,739 जबकि 120 टेस्ट मैच में 8,830 रन बनाए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article