क्रिकेट

INDW vs SAW Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Womens Playing X1: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच एक टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम।
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
  • मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Womens Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के बीच शुक्रवार को भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच एक टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी। टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में उतरेगी। इस सीरीज से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज पर टीम इंडिया ले 3-0 से कब्जा जमाया था। इस दौरान भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने लगातार दो मैचों में शतक औएक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

INDW vs SAW हेड टू हेड

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच 2002 से अभी तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने दोनो मुकाबले में जीत हासिल की है। दोनों टीमें 16 नवंबर 2014 के बाद आमने-सामने होंगी।

INDW vs SAW T20 Match, टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 28 जून 2024

समय: 9: 00 AM

मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, हरमनप्रीत कौन, स्मृति मंधाना।

ऑलराउंडर: मारिजान्ने काप्प, दीप्ति शर्मा, नादिन डी क्लार्क, स्नेह राणा।

गेंदबाज: मसाबाटा क्लास, राजेश्वरी गायकवाड़, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: दीप्ति शर्मा।

उप-कप्तान: स्नेह राणा।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Womens Squads)

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुंधति रेड्डी, मेघना सिंह, प्रिया पुनिया, साइका इशाक, शबनम एमडी शकील, उमा छेत्री।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Womens Squads)

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजान्ने काप्प, नादिन डी क्लार्क, डेलमी टकर, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शंगासे, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, एलिज-मारी मार्क्स।

(*Disclaimer: टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!