क्रिकेट

IND-W vs MAL-W, Women's Asia Cup 2022: भारत की लगातार दूसरी जीत, अब मलेशिया को शिकस्त दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 04:55 PM IST

India Women vs Malaysia Women, Women's Asia Cup 2022: भारत ने महिला एशिया कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका को मात देने के बाद अब सोमवार को अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया की टीम को शिकस्त दे दी। भारत ने बारिश से बाधित इस मैच में डीएल नियम के तहत 30 रनों से जीत दर्ज की।

Image

भारत ने मलेशिया को हराया (BCCI)

INDIA WOMEN VS MALAYSIA WOMEN, Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 30 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने तो अपनी पूरी बल्लेबाजी की लेकिन मलेशियाई टीम ज्यादा देर तक नहीं खेल सकी।

भारत की ओर से एस मेघना (69) ने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा जिससे टीम ने चार विकेट पर 181 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।शेफाली वर्मा ने भी 39 गेंद में 46 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में मलेशिया ने जब 5.2 ओवर में दो विकेट पर 16 रन बनाए थे तब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। मैच दोबारा शुरू नहीं होने पर भारत को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 30 रन से विजेता घोषित किया गया।

मलेशिया की ओपनर विनिफ्रेड शून्य पर आउट हुई जबकि दूसरी ओपनर वेन जूलिया 1 रन बनाकर आउट हुईं। एक विकेट दीप्ति शर्मा ने लिया जबकि दूसरा विकेट गायकवाड़ ने झटका।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!