क्रिकेट

श्रीलंका फतह को तैयार टीम इंडिया, राहुल-यशस्वी ने स्पिन के खिलाफ की प्रैक्टिस; कोटियन और दुबे टीम के साथ जुड़े

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सोमवार (3 अगस्त) को मुंबई में नेट्स पर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। दोनों ओपनर्स ने बांद्रा की एक एकेडमी में प्रैक्टिस की। भारत के दो रेगुलर ओपनर पिछले कुछ दिनों से बांद्रा वेस्ट के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रेनिंग करते दिखे। इस दौरान उनका पूरा फोकस स्पिन का सामना करने पर रहा।

Image

श्रीलंका दौरे के लिए तैयार भारतीय टीम। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम पूरी तरह तैयार है। टीम मंगलवार की शाम श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी। इससे पहले सोमवार को मुंबई में टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इकट्ठा हुए। वहीं, तनुश कोटियन और हर्ष दुबे को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ श्रीलंका भेजा जाएगा। दोनों ने मुंबई में जायसवाल और राहुल को नेट्स में स्पिन का अभ्यास कराया।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सोमवार (3 अगस्त) को मुंबई में नेट्स पर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। दोनों ओपनर्स ने बांद्रा की एक एकेडमी में प्रैक्टिस की। भारत के दो रेगुलर ओपनर पिछले कुछ दिनों से बांद्रा वेस्ट के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रेनिंग करते दिखे। इस दौरान उनका पूरा फोकस स्पिन का सामना करने पर रहा।

कोटियन और दुबे ने कराई प्रैक्टिस

मुंबई के स्पिनरों के एक ग्रुप ने, जिसमें मुंबई के तनुश कोटियन और हर्ष दुबे शामिल थे, दोनों ओपनर्स को बॉलिंग की। सभी ने नई गेंद से बल्लेबाजों को गेंदबाजी की, जिससे की श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारतीय बल्लेबाज ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल सकें। जायसवाल और राहुल ने सभी तरह के स्पिनर, लेफ्ट-आर्म स्पिनर, लेग-स्पिनर और ऑफ-स्पिनर के खिलाफ प्रैक्टिस की। क्योंकि श्रीलंका में दो-टेस्ट सीरीज में स्पिन का दबदबा देखने को मिल सकता है।

आज शाम रवाना होगी टीम

इस बीच, श्रीलंका जाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी मुंबई में इकट्ठा हो गए हैं। टीम मंगलवार, 4 अगस्त की देर शाम चार्टर फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना होगी। हालांकि, यह पूरी तरह साफ नहीं है कि साई सुदर्शन, जिनका सिलेक्शन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था, मंगलवार को टीम के साथ ट्रैवल करेंगे या नहीं।

15 अगस्त से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मंगलवार को तो नहीं लेकिन, इसी हफ्ते के आखिर में श्रीलंका के उड़ान भर सकता है। भारत श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में। इससे पहले, वे 7 अगस्त से कोलंबो में तीन दिन का वार्म-अप मैच खेलेंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article