क्रिकेट

Prasidh Krishna marriage: भारतीय क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा ने की शादी, देखिए तस्वीरें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 8, 2023, 08:35 PM IST

Prasidh Krishna marriage: भारतीय क्रिकेट टीम का एक और खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आज शादी कर ली। उनकी शादी के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं चला और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों से ही इसका खुलासा हुआ।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा और रचना की शादी हुई (Instagram)

Prasidh Krishna Wedding Pics: कुछ ही समय पहले अक्षर पटेल और रुतुराज गायकवाड़ की शादी हुई थी। अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। प्रसिद्ध की पत्नी का नाम रचना है जिनसे उन्होंने अपनी परंपराओं के हिसाब से शादी की। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने रचना से शादी की और देखते-देखते सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गईं। शादी से पहले के कार्यक्रमों से लेकर उनके फोटोशूट तक अब सब कुछ फैंस देख सकते हैं। यहां देखिए उनकी शादी की कुछ तस्वीरें..

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा पिछले काफी समय से अपनी फिटनेस को लेकर जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 से ठीक पहले वो स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते बाहर हो गए थे जिससे राजस्थान रॉयल्स को करारा झटका लगा था। उससे पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।

प्रसिद्ध कृष्णा अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 वनडे मैच खेल चुके हैं। भारत के लिए उन्होंने इन 12 वनडे मैचों में 21 विकेट लेकर काफी प्रभावित किया था। विराट कोहली ने ये तक कह दिया था कि वो भविष्य के स्टार हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article