LIVE

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, गेंदबाजी में चमके कुलदीप और जडेजा

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, गेंदबाजी में चमके कुलदीप और जडेजा

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, गेंदबाजी में चमके कुलदीप और जडेजा

IND vs WI 1st ODI Highlights: बारबडोस में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य था, जो उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सर्वाधिक 52 रन की पारी इशान किशन ने खेली। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम कुलदीप और रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के सामने केवल 114 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 43 रन की पारी कप्तान शाई होप ने खेली, जबकि भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।

IND vs WI 1st ODI Live Match Score Streaming Online: Watch Here

JUL 27, 2023 23:13 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
JUL 27, 2023 22:57 IST

IND vs WI Live Score: 97 रन पर भारत को 5वां झटका

भारत ने 97 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। टीम जीत से अब कुछ रन की दूरी पर खड़ी है।
JUL 27, 2023 22:52 IST

IND vs WI Live Score: इशान किशन 52 रन बनाकर आउट

भारत ने 94 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया है। इशान 52 रन बनाकर गुडाकेश मोती की गेंद पर आउट हुए।
JUL 27, 2023 22:46 IST

IND vs WI Live Score: इशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

इशान किशन ने पहले वनडे मैच में 44 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है। भारत जीत के करीब पहुंच गया है। 16 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।
JUL 27, 2023 22:37 IST

IND vs WI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। हार्दिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। भारत को 70 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
JUL 27, 2023 22:28 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

भारत ने 54 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की।
JUL 27, 2023 22:21 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने 10वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं।

भारत ने 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारत शुभमन गिल का विकेट खो चुकी है, लेकिन दूसरे विकेट के लिए इशान और सूर्या के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
JUL 27, 2023 21:54 IST

IND vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका

इशान किशन और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की, लेकिन 18 रन के स्कोर पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। गिल 7 रन बनाकर आउट हुए।
JUL 27, 2023 21:36 IST

IND vs WI Live Score: भारत की नई ओपनिंग जोड़ी के साथ शुरुआत

भारत ने नई ओपनिंग जोड़ी के साथ शुरुआत की है। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने इशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी ने शुरुआत की है।
JUL 27, 2023 21:09 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की टीम 114 रन बनाकर आउट

कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज टीम केवल 23 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई है। कुलदीप यादव ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके हैं। कुलदीप लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 6 रन देकर 4 विकेट झटके।
JUL 27, 2023 20:55 IST

IND vs WI Live Score: कुलदीप ने लिया अपना दूसरा विकेट

वेस्टइंडीज ने गंवाया 8वां विकेट, कुलदीप ने झटका अपना दूसरा विकेट। 107 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है।
JUL 27, 2023 20:43 IST

IND vs WI Live Score: कुलदीप ने दिया 7वां झटका

वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने के सदमे से उबर नहीं पाई है। 97 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पा रहा है।
JUL 27, 2023 20:40 IST

IND vs WI Live Score: जडेजा ने एक ही ओवर में झटका दो विकेट

वेस्टइंडीज 100 रन के भीतर 6 विकेट गंवा चुकी है। जडेजा ने 18वें ओवर में एक नहीं दो झटके टीम को दिए हैं। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 97 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी है।
JUL 27, 2023 20:26 IST

IND vs WI Live Score: हेटमायर भी हुए आउट, वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका

वेस्टइंडीज ने 88 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। रवींद्र जडेजा ने हेटमायर को 11 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही होप और हेटमायर के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी टूट गई है।
JUL 27, 2023 20:07 IST

IND vs WI Live Score: मैच में पहली बार उमरान

मैच में पहली बार उमरान मलिक को गेंद सौंपी गई है। वह 13वां ओवर डाल रहे हैं। उनके लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप का टिकट साबित हो सकता है।
JUL 27, 2023 19:46 IST

IND vs WI Live Score: मुश्किल में वेस्टइंडीज

17 रन बनाकर आउट हुए ब्रेंडन किंग, वेस्टइंडीज ने 50 रन के भीतर गंवाया तीसरा विकेट। किंग को शार्दूल ठाकुर ने 17 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
JUL 27, 2023 19:42 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

मुकेश कुमार ने वनडे क्रिकेट का अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने अथानजे को रवींद्र जडेजा के हाथो कैच करवाया। वेस्टइंडीज ने 45 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है।
JUL 27, 2023 19:27 IST

IND vs WI Live Score: महंगा रहा हार्दिक पांड्या का ओवर

हार्दिक पांड्या का यह ओवर महंगा रहा। इस ओवर में 1 छक्का और 1 चौका सहित 10 रन बने। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं।
JUL 27, 2023 19:14 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज ने तीसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट खो दिया है। 7 रन के स्कोर पर काइल मेयर्स को हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा के हाथो कैच करवाया।
JUL 27, 2023 19:03 IST

IND vs WI Live Score: हार्दिक पांड्या ने की गेंदबाजी की शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है वेस्टइंडीज की टीम, हार्दिक डाल रहे हैं पहला ओवर।