INDW Vs SLW, Asia Cup 2026 Final Highlights: श्रीलंका को 72 रन से पटखनी देकर आठवीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम
India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2026 Final Highlights: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को एशिया कप 2026 के फाइनल में 72 रन के अंतर से पटखनी देकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है।
INDW Vs SLW, Asia Cup 2026 Final Highlights: श्रीलंका को 72 रन से पटखनी देकर आठवीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम
आठवीं बार भारतीय टीम ने जीता खिताब
दसवीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम आठवीं बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 8 विकेट के अंतर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार का हिसाब भी हरमनप्रीत कौर की सेना चमारी अटपट्टू की कप्तानी वाली टीम से चुकता करने में सफल रही।
श्रीलंका की आठ बैटर नहीं छू सकीं दो अंक का आंकड़ा
जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही था। पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी को क्रांति गौड़ ने बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान चमारी अटपट्टू और विष्मी गुणारत्ने ने टीम को 62 रन तक पहुंचाया और श्रीलंका की वापसी कराने की कोशिश की। इस साझेदारी को दीप्ति शर्मा ने दसवें ओवर में चमारी अटपट्टू को स्टंपिंग कराकर तोड़ा। वो 36(32) रन बना सकी। इसके बाद श्रीलंका के विकेटों की झड़ी लग गई। देखते देखते पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई। निलाक्षिका सिल्वा ने 22 और विष्मी गुणारत्ने ने 20 रन बनाए। श्रीलंका की आठ बैटर दो अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहीं।
भारत ने दिया था जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की पहले विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड 129 रन की साझेदारी की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। शेफाली वर्मा ने 39 गेंद में 68 रन की और स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 59 रन की आतिशी पारी खेली। दोनों की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। ऋचा घोष ने 17, हरमनप्रीत कौर ने 14, दीप्ति शर्मा ने 5 और जी कमलिनी ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए एक-एक विकेट मिथाली अयोध्या, चमारी अटपट्टू और चामुंडी प्रबोदा ने लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 31 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से 25 मैच में भारत को और 5 मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में फाइनल से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
श्रीलंका : चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति ।
