India vs New Zealand 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को दी 7 विकेट से मात, डेरिल मिचेल ने शतकीय पारी से लिखी जीत की इबारत
India vs New Zealand 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में जीत के लिए 285 रन के लक्ष्य को डेरिल मिचेल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट रहते हासिल कर लिया और तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
India vs New Zealand 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को दी 7 विकेट से मात, डेरिल मिचेल ने शतकीय पारी से लिखी जीत की इबारत
न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने दिया 285 रन का लक्ष्य, राहुल ने जड़ा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 285 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया को रोहित शर्मा(24) और शुभमन गिल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद पारी को विराट और गिल ने आगे बढ़ाया और 100 रन के करीब ले गए। ऐसे में विकेटों की झड़ी लग गई। जल्दी जल्दी शुभमन गिल(56), श्रेयस अय्यर(8) और विराट कोहली (23) चलते बने। 118 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया दबाव में दिख रही थी। ऐसे में केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा और अंत में 87 गेंद में शतक पूरा करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। अंत में राहुल 92 गेंद में 112 और सिराज 2(4) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट क्रिस्टन क्लार्क ने लिए। एक-एक सफलता काइल जैमीसन, जैक फॉक्स, जेडन लेनेक्स और माइकल ब्रेसवेल के खाते में गए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। रोहित अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे। ऐसे में आज राजकोट में एक बार फिर दोनों धाकड़ खिलाड़ियों से एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद प्रशंसकों को है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड आज के दूसरे वनडे मैच पहली पारी की हाइलाइट्स (IND Vs NZ 2ODI Match Highlights 1st innings)
भारत बनाम नूज़ीलैण्ड आज के दूसरे वनडे मैच का टॉस टाइम (IND VS NZ Today 2nd ODI Match Toss Time): भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 1:00 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)
भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के दूसरे वनडे मैच में इंडिया की प्लेइंग इलेवन (IND VS NZ Today 2nd ODI Match Bharat Ki Playing11)भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के दूसरे वनडे मैच में नूज़ीलैण्ड की प्लेइंग एलेवेन (IND VS NZ Today 2nd ODI New Zealand Ki Playing11) न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के दूसरे वनडे मैच पिच रिपोर्ट (IND VS NZ Today 2nd ODI Match Pitch Report):
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां विकेट आमतौर पर अच्छा और समान उछाल देता है, जिससे गेंद बल्ले पर ठीक से आती है। ऐसे में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और रन बनाना आसान रहेगा। इस वजह से मैच में बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है।
इस मैदान पर भारत अब तक चार वनडे मैच खेल चुका है, जो दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हुए थे। खास बात यह है कि इन चार मुकाबलों में भारत को सिर्फ एक बार जीत मिली है, जो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।
न्यूजीलैंड-इंडिया के बीच दूसरे वनडे मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs NZ Match TV Telecast Channel)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs NZ 2nd ODI Match Live Streaming)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वनडे टीम के बीच दूसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।
भारत और न्यूजीलैंड आज के मैच का कैसा होगा मौसम
राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरे दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिन में तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ पारा लगभग 14 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।
क्या आज सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ेंगे विराट कोहली (यहां क्लिक करके जानिए)
