LIVE

Asia Cup 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, बनाई सुपर फोर में जगह

Asia Cup 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, बनाई सुपर फोर में जगह

Asia Cup 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, बनाई सुपर फोर में जगह

IND vs NEP: भारत ने नेपाल को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 10 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया के सामने 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले नेपाल ने भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा था। नेपाल की ओर से सर्वाधिक 58 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने खेली। उन्होंने कुसल भुर्टेल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। आसिफ के अलावा सोमपाल ने 56 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए।

SEPT 04, 2023 23:33 IST

IND vs NEP LIVE Score: भारत ने 10 विकेट से दर्ज की जीत

भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर सुपर फोर में जगह बना ली है। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया के पास डकवर्थ लुईस नियम के तहत 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
SEPT 04, 2023 22:12 IST

IND vs NEP LIVE Score: नए लक्ष्य का नया नियम

टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन की दरकार है। पहला पावरप्ले 1-5 ओवर का है। दूसरा पावरप्ले 6-19 ओवर तक होगा। 3 बॉलर 5 ओवर कर सकते हैं जबकि 2 बॉलर 4-4 ओवर करेंगे।
SEPT 04, 2023 22:07 IST

IND vs NEP LIVE Score: टीम इंडिया को मिला 145 का लक्ष्य

बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
SEPT 04, 2023 22:01 IST

IND vs NEP LIVE Score: अंपायर कर रहे हैं निरीक्षण

दोनों अंपायर निरीक्षण के लिए मैदान पर मौजूद हैं। जल्द शुरू हो सकता है मुकाबला
SEPT 04, 2023 21:15 IST

IND vs NEP LIVE Score: फिर से बारिश शुरू

थोड़ी देर बारिश रुकी थी लेकिन एक बार फिर ग्राउंड्समैन ने मैदान पर कवर्स लगा दिए हैं।
SEPT 04, 2023 20:33 IST

IND vs NEP Live Score: पूरे मैदान पर कवर्स लगा दिए गए हैं।

पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। भारत ने 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
SEPT 04, 2023 20:21 IST

IND vs NEP Live Score: एक बार फिर से बारिश ने खलल डाली

बारिश के कारण एक बार फिर खेल रोक देना पड़ा। टीम इंडिया ने 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
SEPT 04, 2023 20:18 IST

IND vs NEP Live Score: गिल की धमाकेदार शुरुआत

शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने दूसरे ओवर के पहले दो गेंद पर दो चौके जड़े हैं।
SEPT 04, 2023 19:40 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल ने 231 रन का लक्ष्य रखा

नेपाल की टीम 48.2 ओवर में 230 रन बनाकर ढेर हो गई है। भारत को एशिया कप 2023 में पहली जीत दर्ज करने के लिए 231 रन बनाने हैं।
SEPT 04, 2023 19:25 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल का स्कोर 219 रन

नेपाल का स्कोर 219 रन हो गया है। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।
SEPT 04, 2023 19:12 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल के 200 रन पूरे

नेपाल ने टेस्ट प्लेइंग नेशन के सामने चौथी बार पार किया 200 रन का आंकड़ा।
SEPT 04, 2023 19:02 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल 200 रन के करीब

हार्दिक पांड्या ने नेपाल को दिया 7वां झटका।
SEPT 04, 2023 18:32 IST

IND vs NEP Live Score: 15 मिनट में शुरू हुए तो नहीं होगी ओवर की कटौती

15 मिनट में खेल शुरू होता है तो ओवर में कोई भी कटौती नहीं की जाएगी।
SEPT 04, 2023 17:57 IST

IND vs NEP Live Score: जानें कैसा है कैंडी का हाल

SEPT 04, 2023 17:41 IST

IND vs NEP Live Score: ऐरी और सोमपाल ने पिच पर जमाए पैर

मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद सोमपाल और ऐरी ने पिच पर पैर जमाकर अपनी टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया है। 37 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन नेपाल ने बना लिए हैं। सोमपाल 6 और ऐरी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 04, 2023 17:36 IST

IND vs NEP Live Score: 150 रन के पार पहुंचा नेपाल

नेपाल की टीम भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। 33.4 ओवर में नेपाल ने 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। सोमपाल 4 और ऐरी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 04, 2023 17:27 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल ने बनाए 6 विकेट पर 148 रन

नेपाल ने 33 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी 8 और सोमपाल कामी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 04, 2023 16:34 IST

IND vs NEP Live Score: नेपाल को लगा चौथा झटका

रवींद्र जडेजा ने मैच में अपना तीसरा विकेट ले लिया है। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में वेंकटेश प्रसाद से आगे निकल गए हैं।
SEPT 04, 2023 16:27 IST

IND vs NEP Live Score: कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच

नेपाल ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित पोडैल 7 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर कैच आउट हुए।
SEPT 04, 2023 16:11 IST

IND vs NEP Live Score: जडेजा ने दिलाई सफलता

रवींद्र जडेजा ने दिलाई सफलता, नेपाल को 77 के स्कोर पर लगा दूसरा झटका। 7 रन बनाकर आउट हुए भीम शार्की।