IND vs ENG 4th Test Highlights: जडेजा और वाशिंगटन की सुंदर पारी से ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट
IND vs ENG 4th Test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। भारत की ओर से दूसरी पारी में 3 शतक लगे। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतकीय पारी खेली। जडेजा और सुंदर ने 5वें विकेट के लिए अटूट 203 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की।
IND vs ENG 4th Test Highlights: जडेजा और वाशिंगटन की सुंदर पारी से ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट डे 1 हाइलाइट्स स्कोरकार्ड:
दूसरे सत्र में टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे:
दिन की समाप्ति तक:
रविंद्र जडेजा — 19 रन
शार्दुल ठाकुर — 19 रन
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट डे 2 हाइलाइट्स फुल स्कोरकार्ड:
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट मैच दूसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा।
दिन की शुरुआत में इंग्लैंड ने रविंद्र जडेजा का विकेट जल्दी ले लिया।
शार्दुल ठाकुर ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी साझेदारी की, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं चली।
शार्दुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी करने आए और स्कोर को आगे बढ़ाया।
भारत की पूरी टीम बेन स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) के चलते 358 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाज़ी में जबरदस्त शुरुआत की।
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर 150 रनों की साझेदारी की।
हालांकि दोनों बल्लेबाज़ शतक नहीं बना सके:
जैक क्रॉली को जडेजा ने आउट किया।
बेन डकेट को अंशुल कंबोज ने आउट किया।
दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर:
2 विकेट के नुकसान पर 225 रन
इंग्लैंड अब भी 133 रन पीछे है।
जो रूट 11* और ओली पोप 20* रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।
भारत की 11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 139 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 70 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।
