क्रिकेट

IND vs AUS U19 World Cup 2024 Online Streaming: जानिए कब और कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2024, 02:42 PM IST

IND U19 vs AUS U19 Live Cricket Score, India vs Australia U19 World Cup 2024 Final Live Cricket Score Online: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 लाइव स्ट्रीमिंग(साभार ICC)

अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत जारी। दोनों टीमें 6 साल लंबे अंतराल के बाद अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में तीसरी बार आमने-सामने है। बेनोनी में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती विकेट खोने के बाद दूसरे विकेट के लिए डिक्सन और वेबगेन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।

इससे पहले दोनों टीम 2 बार फाइनल में खेल चुकी है।साल 2018 में न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व कप में फाइनल में दोनों का आमना सामना हुआ था जिसमें पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताबी बाजी अपने नाम करने में सफल हुई थी। 6 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों का आमना सामना होने जा रहा है तो जानिए इस मुकाबले को प्रशंसक कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

कब खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला? (U19 World Cup 2024 Final Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार 11 फरवरी, 2024 को खेला जाएगा।

कहां खेला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच का आयोजन? (U-19 World Cup 2024 Final Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे से खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला? (U19 World Cup 2024 Final start time)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच (U19 World Cup 2024 Final Live Telecast in india)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कहां और कैसे देखें? (U-19 World Cup 2024 Final Live Streaming in india)

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article