IND vs AUS T20I Head To Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार से विशाखापट्टनम में होने जा रहा है। टीम इंडिया इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में है।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी को इस सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के सामने ऑस्ट्रेलिया की इस चुनौती को पार करने का बड़ा मौका है। रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
हेड टू हेड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में दोनों टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 26 बार भिड़ी है, जिसमें से 15 बार जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है और 10 बार बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी है। एक मुकाबला बिना किसी निर्णय के खत्म हुआ है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया ने 3 में जीत दर्ज की है और 2 में उसे हार मिली है।
सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम और सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम रहा है। विराट कोहली ने 22 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 724 रन बनाए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 13 मैच में 16 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
