क्रिकेट

IND U19 vs ENG U19 2nd Test Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी, भारत में ऐसे देखें लाइव

India U19 vs England U19 2nd Youth Test Live streaming: भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा यूथ टेस्ट मैच आज (20 जुलाई 2025) से खेला जाने वाला है। इस मैच में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी आइए जानते हैं इसे कहां लाइव देखा जा सकता है।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- PTI)

India U19 vs England U19 2nd Youth Test Live streaming: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही युवा टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज (रविवार, 20 जुलाई) से इंग्लैंड के चेल्म्सफोर्ड स्थित काउंटी ग्राउंड में शुरू होगा।इस मुकाबले में सबकी नजरें भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे, लेकिन एक अनोखा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिया था।

पहले टेस्ट में दिखा सूर्यवंशी का ऑलराउंड प्रदर्शन

पहले युवा टेस्ट की पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी मात्र 10 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा और साथ ही एक विकेट भी चटकाया। इस प्रदर्शन के साथ वह युवा टेस्ट मैच में अर्धशतक और विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।हालांकि सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई, लेकिन उनकी टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले टेस्ट में भारत का दबदबा, कप्तान ने ठोका शतक

पहली पारी में भारत की अंडर-19 टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 540 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने इस दौरे का अपना पहला शतक जमाया, वहीं विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार, और केएस अम्बरीश ने अर्धशतक बनाए।इंग्लैंड के लिए एलेक्स ग्रीन और राल्फी अल्बर्ट ने तीन-तीन विकेट लिए।

इंग्लैंड की जवाबी पारी और भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा

इंग्लैंड ने भी कड़ी टक्कर दी और अपनी पहली पारी में 439 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रॉकी फ्लिंटोफ ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। भारत के लिए हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट झटके।भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी कुछ खास नहीं रही और टीम 248 रन पर ऑल आउट हो गई। हालांकि विहान मल्होत्रा ने फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज़ आर्ची वॉन ने छह विकेट झटकते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।भारत ने इंग्लैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 270/7 रन बनाए। मैच का अंत रोमांचक अंदाज़ में ड्रॉ रहा।

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा युवा टेस्ट मैच कब शुरू होगा?

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19, दूसरा युवा टेस्ट मैच 20 जुलाई, रविवार को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा।

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा युवा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19, दूसरा युवा टेस्ट मैच काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा युवा टेस्ट मैच भारत में ऑनलाइन लाइव कहां देखें?

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा युवा टेस्ट मैच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के YouTube चैनल पर मुफ़्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरे युवा टेस्ट मैच का भारत में सीधा प्रसारण कहां देखें?

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरे युवा टेस्ट मैच का भारत में कोई सीधा प्रसारण नहीं होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs ENG U19 Squads)

इंग्लैंड U19 टीम: आर्ची वॉन, जेडन डेनली, हमजा शेख (कप्तान), रॉकी फ्लिंटॉफ, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर), एकांश सिंह, राल्फी अल्बर्ट, जैक होम, जेम्स मिंटो, एलेक्स ग्रीन, आर्यन सावंत, एएम फ्रेंच, जय सिंह, सेबेस्टियन मॉर्गन, ताज़ीम अली।

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, हरवंश पंगालिया (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, युधाजीत गुहा, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, हेनिल पटेल, अभिज्ञान कुंडू, मोहम्मद एनान, प्रणव राघवेंद्र, मौल्यराजसिंह चावड़ा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article