क्रिकेट

India W vs Sri Lanka W Asia Cup Final Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2025, 06:28 AM IST

India W vs Sri Lanka W 2nd T20 Live Score Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

Image

भारत और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-BCCI Women)

India W vs Sri Lanka W 2nd T20 Live Score Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 8 विकेट के भारी अंतर से अपने नाम किया। इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौन से टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। उनके इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने उस वक्त सही ठहराया जब तमाम प्रयासों के बावजूद भी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 121 का ही स्कोर खड़ा कर पाई। जवाब में भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 69 रन की पारी के दम पर 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

दूसरे टी20 मुकाबले में जब टीम इंडिया उतरेगी तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी जो पहले मैच में फेल हो गई थी। दूसरी तरफ दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी और इसके लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू को फॉर्म में लौटना होगा। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND W vs SL W T20 Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 23 दिसंबर को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND W vs SL W T20 Match Venue)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND W vs SL W T20 Match Timing)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND W vs SL W T20 Match On TV)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND W vs SL W T20 Match Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका की टीम (India Women vs Sri Lanka Women)

श्रीलंका टीम- विश्मी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा,कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर),कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

भारतीय टीम- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्रीचरणी

End of Article