India Fixtures in ICC Men's Cricket World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ इस भारत में होना है। एक महीने से अधिक चलने वाले इस इवेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अपनी इंडियन टीम भी विश्प कप के लिए एड़ी-चोटी का दम झोंकते नजर आएगी। सभी टीमों की तरह भारत को भी नौ मैच खेलने होंगे, जिसके बाद प्वॉइंट्स के आधार टीमों के सेमीफाइनल और फाइनल में जाने का रास्ता खुलेगा। यहां जानिए, भारतीय टीम का विश्व कप 2023 में पूरा कार्यक्रम:
- आठ अक्टूबर (रविवार) को इंडिया ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला दोपहर दो बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।
- 11 अक्टूबर (बुधवार) को हिंदुस्तानी टीम का सामना अफगानिस्तान के साथ होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पहले फिरोज शाह कोटला) में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
- 14 अक्टूबर (शनिवार) को पाकिस्तान के साथ इंडिया का मैच है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह भी दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
- 19 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत बनाम बांग्लादेश का गेम देखने को मिलेगा, जो कि महाराष्ट्र के पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
- 22 अक्टूबर (रविवार) को कीवी टीम यानी कि न्यूजीलैंड से अपने देश की टीम लोहा लेते हुए दिखेगी। यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
- 29 अक्टूबर (रविवार) को भारत की टक्कर इंग्लैंड की टीम होगी। यह मुकाबला यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर दो बजे होगा।
- दो नवंबर (गुरुवार) को श्रीलंका के साथ मैच लगा है। यह मुंबई के वानखेडे मैदान में खेला जाएगा और दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
- पांच नवंबर (रविवार) को इंडिया का मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ होना है। यह मुकाबला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में (दोपहर दो बजे से) खेला जाएगा।
- 12 नवंबर (रविवार) को टूर्नामेंट का 45वां मुकाबला होगा, जिसमें इंडिया के आगे नीदरलैंड्स की टीम होगी। यह मैच कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में बने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रस्तावित है। मैच दोपहर दो बजे से होगा।

world cup 2023.
ये हैं टूर्नामेंट से जुड़ी बड़ी बातें
- पांच अक्टूबर से 19 नवंबर, 2023 तक चलेगा
- लगभग 46 दिन तक आप मैचों का आनंद लेंगे
- कुल 10 लोकेशंस/वेन्यू होंगे, जहां मुकाबले होंगे
- 10 टीमें विश्व कप में दावेदारी रखते दिखेंगी
- इंडिया का पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को
- यह भिड़ंत (चेन्नई) में सामने कंगारू टीम से होगी।
