क्रिकेट

Womens T20 World Cup Practice Match: मैच से पहले अपनी तैयारी को परखने के लिए इन दो टीमों के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

Womens T20 World Cup Practice Matche: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने वाला है। इसको लेकर भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। लेकिन मुकाबले से पहले टीम अपनी तैयारी को परखने के लिए प्रैक्टिस मैच में उतरेगी। भारत का पहला प्रैक्टिस मैच 29 सितंबर को है।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

Womens T20 World Cup Practice Matche: भारत महिला टी20 विश्व कप से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की। भारत 29 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी।

अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा जिससे प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी। किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी।

भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। तीन अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यूएई में स्थानांतरित किया गया है।

इस प्रकार है अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम

तारीखमुकाबलास्थान
28 सितंबरपाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंडसेवेंस, दुबई
28 सितंबरश्रीलंका बनाम बांग्लादेशआईसीसीए 1, दुबई
29 सितंबरन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकासेवेंस, दुबई
29 सितंबरभारत बनाम वेस्टइंडीजआईसीसीए 2, दुबई
29 सितंबरऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडआईसीसीए 1, दुबई
30 सितंबरश्रीलंका बनाम स्कॉटलैंडसेवेंस, दुबई
30 सितंबरबांग्लादेश बनाम पाकिस्तानआईसीसीए 2, दुबई
1 अक्टूबरवेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलियासेवेंस, दुबई
1 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडआईसीसीए 2, दुबई
1 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम भारतआईसीसीए 1, दुबई

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

तारीखमुकाबलासमयस्थान
4 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंडशाम 7:30 बजेदुबई
6 अक्टूबरभारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 3:30 बजेदुबई
9 अक्टूबरभारत बनाम श्रीलंकाशाम 7:30 बजेदुबई
13 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाशाम 7:30 बजेशारजाह
17 अक्टूबरपहला सेमीफाइनलTBDदुबई
18 अक्टूबरदूसरा सेमीफाइनलTBDशारजाह
20 अक्टूबरफाइनलTBDदुबई

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।

रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article