क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया ए टीम का ऐलान, एन जगदीशन को भी मौका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ए स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल और एन जगदीशन को मौका मिला है, जबकि खलील अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

16 सितंबर 2025 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे मल्टीडे-मैच के लिए भारत ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। पहले मैच के लिए केएल राहुल और मोहम्मद सिराज उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन दूसरे मैच, जोकि 23 सितंबर 2025 से होना है, दोनों खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। ये दोनों ही मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। इस टीम में विकेटकीपर के तौर पर एन जगदीशन और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। जुरेल इस टीम के उप-कप्तान भी हैं।

गेंदबाज के तौर पर खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और यश ठाकुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा मानव सुथार और तनुष कोटियान को भी इस टीम में मौका मिला है। दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले आयुष बडोनी को भी टीम में मौका मिला है।

भारत ए का स्क्वॉड- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।

इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया दो मल्टी डे मैच के अलावा 3 वनडे मैच भी खेलेगी। वनडे मुकाबले 30 सितंबर से खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 30 सितंबर को, दूसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को और तीसरा और आखिरी मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article