क्रिकेट

IND-W vs IRE-W 3rd ODI Preview: भारत की नजरें आयरलैंड के खिलाफ महिला वनडे में क्लीन स्वीप करने पर, यहां देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IND-W vs IRE-W 3rd ODI Preview: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (15 जनवरी 2024) को खेला जाएगा। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

IND-W vs IRE-W 3rd ODI Preview: पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे और आखिरी वनडे में उतरेगी तो उसका इरादा सीरीज में ‘क्लीन स्वीप’ करने का होगा। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अभी तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और इस लय को कायम रखना चाहेगी। चार पारियों में तीसरा अर्धशतक जमाने वाली प्रतीका रावल की नजरें शतक जमाने पर होंगी। कप्तान स्मृति मंधाना के साथ उन्होंने हर मैच में भारत को उम्दा शुरूआत दी है।

दोनों ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिये 156 रन जोड़े जो पांच पारियों में उनकी तीसरी शतकीय साझेदारी थी। मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद लगातार अच्छा फॉर्म जारी रखा है। हरलीन देयोल ने भी 89 रन की अहम पारी खेली। भारत ने पिछले मैच में पांच विकेट पर 370 रन बनाये जो उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर है। हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरी जेमिमा रौड्रिग्स ने परिपक्वता दिखाते हुए 28 गेंद में अर्धशतक जमाया।

रौड्रिग्स ने कहा ,‘यह अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। शुरूआत में मैने काफी संयम दिखाया जो काफी सकारात्मक था क्योंकि मेरे लिये क्रीज पर डटे रहना जरूरी था। मैं रन तो बना रही थी लेकिन क्रीज पर टिककर खेल नहीं पा रही थी । मुझे खुशी है कि आज ऐसा कर सकी।’ अनुभवी बल्लेबाज तेजल हसंबिस ने भी वापसी करते हुए अर्धशतक जमाया । शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत जैसे बिग हिटर्स की गैर मौजूदगी में प्रतीका जैसे नये खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की की।

भारतीय गेंदबाजी चिंता का सबब रही और टीम घरेलू हालात में लगातार विकेट लेने में नाकाम रही जिससे आयरलैंड को पिछले मैच में सात विकेट पर 254 रन बनाने का मौका मिला। भारत को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की कमी खल रही है और पूजा वस्त्राकर की चोट ने मुश्किलें और बढा दी है। दीप्ति शर्मा ने अब तक चार विकेट लिये हैं लेकिन प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे और टिटास साधू प्रभावित नहीं कर सकीं हैं।

भारत और आयरलैंड की टीमें

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्प्सी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।

मैच: 11 AM बजे शुरू होगा।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article