LIVE

IND W vs BAN W मैच हाईलाइट्स: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दी 5 विकेट से मात, शेफाली वर्मा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक, सेमीफाइनल की आस बरकरार

IND W vs BAN W Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 5 विकेट के अंतर से मात देकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

IND W vs BAN W मैच हाईलाइट्स: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दी 5 विकेट से मात, शेफाली वर्मा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक, सेमीफाइनल की आस बरकरार

IND W vs BAN W मैच हाईलाइट्स: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दी 5 विकेट से मात, शेफाली वर्मा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक, सेमीफाइनल की आस बरकरार

IND W vs BAN W Match Highlights: सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की 34 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने महिला टी20 विश्व कप में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। भारतीय टीम की क्षेत्ररक्षण एक बार फिर निराशाजनक रही और खिलाड़ियों ने कई आसान मौके गंवाए, लेकिन बल्लेबाजों ने 137 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 16.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश को आठ विकेट पर 136 रन पर रोकने के बाद भारत ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दबाव में उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 63 रन तक पहुंचा दिया। शेफाली ने महज 29 गेंद में इस विश्व कप का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि नौवें ओवर में असामान्य तरीके से स्टंप आउट हो गई। नाहिदा अख्तर की गेंद पर अंदरूनी किनारा लगने के बाद उन्होंने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर ने गेंद पकड़कर गिल्लियां बिखेर दी।

बीच के ओवरों में रनगति कुछ धीमी पड़ी, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेलकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।
इस जीत के बावजूद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह अभी आसान नहीं है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए उसे 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतना होगा।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार में भी खराब क्षेत्ररक्षण भारत के लिए महंगा साबित हुआ और इस मुकाबले में स्थिति और चिंताजनक दिखी।
भारतीय खिलाड़ियों ने पावरप्ले में ही चार आसान कैच टपका दिए। कैच छोड़ने वालों में नंदनी शर्मा (दो कैच), यास्तिका भाटिया और राधा यादव शामिल रहीं। राधा ने पिछले मैच में भी दो कैच छोड़े थे। भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं।

पिच पर दौड़ने को लेकर दो बार चेतावनी झेलने वाली नंदनी ने बाद में शानदार कैच लेकर फिरदौस को पवेलियन भेजा। फिरदौस और शोभना मोस्तारी (26 गेंद में 22 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रन की उपयोगी साझेदारी हुई थी। गेंदबाजी में भारत ने इस मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर (चार) पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गईं।

भारत ने स्पिनरों की मददगार परिस्थितियों का भरपूर उपयोग किया। राधा यादव ने गेंद से शानदार वापसी करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना (27 गेंदों पर 32 रन) और शोभना को जल्दी-जल्दी आउट किया। अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट भी झटके। ब्रिटेन में इस समय पड़ रही असामान्य गर्मी के कारण स्पिन गेंदबाजों को अपेक्षाकृत अधिक मदद मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने भी बांग्लादेश की पारी के दौरान मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा किया। क्षेत्ररक्षकों के चार कैच छोड़ने के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने सात वाइड और तीन नो-बॉल भी फेंकीं।

भारत और बांग्लादेश की टीमें
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान एवं विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, तेज नेहर, शर्मिन अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, सुल्ताना खातून।

JUN 25, 2026 22:34 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 5 विकेट से दी बांग्लादेश को मात

भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 137 रन के लक्ष्य को 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
JUN 25, 2026 22:06 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 15 ओवर में बनाए 119/4 रन

भारत ने जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज 18 (12) और हरमनप्रीत कौर 6 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 25, 2026 21:37 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 10 ओवर में बनाए 85/2 रन

भारत ने जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। जीत लिए 52 रन और टीम इंडिया को बनाने हैं।
JUN 25, 2026 21:33 IST

IND W vs BAN W LIVE: शेफाली बनीं नाहिदा का शिकार

शेफाली वर्मा नौवें ओवर की चौथी गेंद पर नाहिदा की गेंद पर गच्चा खाकर एलबीडब्लू हो गईं। वो 52 रन बना सकीं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके एक छक्का जड़ा। भारतीय टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष 0 (2) और यस्तिका भाटिया 14 (12) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:29 IST

IND W vs BAN W LIVE: शेफाली ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और एक छक्का जड़ा। 8 ओवर में भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 63 रन और बनाने हैं। शेफाली वर्मा 52 (32) और यस्तिका भाटिया 12(10) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:18 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 6 ओवर में बनाए 63 रन

भारत ने जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 45 (25) और यस्तिका भाटिया 9 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:14 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 5 ओवर में बनाए 51 रन

137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। भाटिया 8 (4) और शेफाली वर्मा 34 (20) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:12 IST

IND W vs BAN W LIVE: 50 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम ने यस्तिका भाटिया के चौके की बदलौत 4.4 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए। यस्तिका 8 और शेफाली 34 रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:11 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने 4 ओवर में बनाए 42 रन

भारत ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 29 (17) और यस्तिका भाटिक 4 (1) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 21:06 IST

IND W vs BAN W LIVE: मरुफा अख्तर का बनीं मंधाना शिकार

पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर स्मृति मंधाना मारुफा अख्तर की गेंद पर कैच दे बैठीं। वो 8 रन बना सकीं। शेफाली वर्मा 22 (12) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 20:58 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने बनाए 23 रन

भारत ने जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 21 (11) और स्मृति मंधाना 1 (1) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 20:54 IST

IND W vs BAN W LIVE: भारत ने बनाए 11 रन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 11 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 9 (5) और स्मृति मंधाना 1(1) रन बनाकर खेल रही हैं।

JUN 25, 2026 20:50 IST

IND W vs BAN W LIVE: जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी उतरी है।
JUN 25, 2026 20:39 IST

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश ने बनाए 8 विकेट पर 136 रन

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। जुएरिया फिरदौस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा 32 रन की पारी कप्तान निगार सुल्ताना ने खेली। राधा यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 2 विकेट श्रीचरिणी की झोली में गए।
JUN 25, 2026 20:11 IST

IND W vs BAN W LIVE: 100 रन के पार पहुंचा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने 14.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया।
JUN 25, 2026 19:59 IST

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्लादेश को तीसरा झटका शोभना मोस्तरी के रूप में लगा। राधा यादव ने दीप्ति शर्मा के हाथों उन्हें लपकवा दिया। वो 22(26) रन बना सरीं। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े।
JUN 25, 2026 19:57 IST

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश ने 12 ओवर में बनाए 75 रन

बांग्लादेश ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। मोस्तरी 20 (23) और निगार सुल्ताना 11 (11) रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 19:50 IST

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश ने 11 ओवर में बनाए 69 रन

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। मोस्तरी 19 और निगार 6 रन बनाकर खेल रही हैं।
JUN 25, 2026 19:44 IST

IND W vs BAN W LIVE: फिरदौस बनीं नंदिनी का शिकार

आतिशी बल्लेबाजी कर रहीं बांग्लादेश की आतिशी बल्लेबाज फिरदौस को नंदिनी शर्मा ने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर फॉलो थ्रू में कैच लेकर चलता कर दिया। फिरदौस 33 (31) रन बना सकीं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। 59 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा।
JUN 25, 2026 19:42 IST

IND W vs BAN W LIVE: बांग्लादेश ने पॉवरप्ले में बनाए 40 रन

बांग्लादेश ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए। मोएस्त्री 7 (5) और जहुरिया फिरदौस 25 (23) रन बनाकर खेल रही हैं।