क्रिकेट

IND-W vs UAE-W Match LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और यूएई का मुकाबला

IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप के 5वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना यूएई से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं। मैच से जुड़ी जानकारी यहां देखें।

Image

इंडिया बनाम यूएई आज के मैच की लाइव यहां देखें।

Photo : Times Now Digital

IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Live Streaming Online Today Match: महिला एशिया कप का रोमांच शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना जीत का खोल लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देकर जीत हासिल की। अब टीम रविवार को अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना यूएई से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया पहली जीत के साथ 2 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि यूएई की टीम 0 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। यूएई को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। नेपाल की टीम ने यूएई को शिकस्त दी थी। अब टीम की नजर पहली जीत पर है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला था। दोनों ने टीम के लिए अच्छी साझेदारी की थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अर्धशतक से चूक गई। शेफाली 40 रन पर और मंधाना 45 रन पर आउट हो गई थीं।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना। राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

यूएई का स्क्वॉड (UAE Squads)

ईशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका राजिथ, समायरा धरणीधरका, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना हरीश हॉटचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा राजिथ, खुशी मोहन शर्मा, ऋषिता राजिथ, सुरक्षा कोटे, थीर्था सतीश, वैष्णव महेश।

भारत और यूएई के बीच मुकाबला कब से खेला जाएगा? (IND vs UAE Women Asia Cup 2024 Match Date)

भारत और यूएई के बीच मुकाबला रविवार (21 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

भारत और यूएई के बीच मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Match Time)

भारत और यूएई के बीच मुकाबले की दोपहर रात 2.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और यूएई के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Match Venue)

भारत और यूएई के बीच मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और यूएई के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Match Live Telecast)

भारत और यूएई के बीच मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और यूएई के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs UAE Women, Asia Cup 2024 Match Live Streaming)

भारत और यूएई के बीच मुकाबले को आप डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!