क्रिकेट

IND vs SL 3rd ODI Highlights: श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेके, 2-0 से गंवाई सीरीज

India vs Sri Lanka Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान टीम ने 27 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम को किसी वनडे सीरीज में हराया है। ये गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के युग की भी खराब शुरुआथ है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

India vs Sri Lanka Highlights: भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 रनों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ये हार भारत के लिए काफी शर्मनाक है। 1997 के बाद पहली बार भारत को श्रीलंका के सामने सीरीज गंवानी पड़ी है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम स्टेडियम में खेला गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल रन ही बना पाई और बुरी तरह से हार गई।

भारतीय क्रिकेट टीम पहले से ही इस श्रृंखला में पीछे चल रही थी ऐसे में टीम के लिए जीत जरूरी थी ताकि वे श्रृंखला को बराबर कर सके। लेकिन पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। टीम इस मैच में एक और एक्सट्रा बल्लेबाज खिलाकर उतरी थी लेकिन ये दांव भी उन्हें ऐतिहासिक हार से नहीं बचा पाया।

श्रीलंका की शानदार बल्लेबाजी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत शानदार रही टीम ने भारत को पहले विकेट के लिए ही तरसा दिया। श्रीलंका का पहला विकेट 20वें ओवर में गिरा। इसके बाद भी वे नहीं रुके। अविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की पारी खेली और शतक से चूक गए। उनके विकेट के बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 248 तक ले गए। भारत की तरफ से रियान पराग ने 3 विकेट झटके।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article